Latest:
उत्तराखंड

बेहड की कवायद को झटका, हिमांशु गाबा फिर बने जिला अध्यक्ष। महानगर अध्यक्ष में बदलाव,ममता रानी को मिली कमान।हाईकमान की लिस्ट में बेस्ड को मिली सबसे ज्यादा निराश 

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन में चल रहे संगठन गठन की प्रक्रिया के तहत आज शाम प्रदेश, जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा हो गई है। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा का हटाकर गणेश गोदियाल को नया अध्याय नियुक्त कर दिया है।इधर ऊधमसिंहनगर में जिला अध्यक्ष को लेकर जल रही कायसबाजी भी दूर हो गई है। हाईकमान ने पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा पर ही भरोसा जताते हुए उनके नाम पर मोहर लगा दी है।जबाकि ममता रानी को रुद्रपुर का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ममता का नाम काफी चौंकने वाला है। क्योंकि उनके नाम की कही कोई चर्चा नहीं थी, माना जा रहा कि एसी मतदाताओं को साधने के लिए हाईकमान ने यह फैसला लिया है।

संगठन की ताजा लिस्ट से सबसे ज्यादा झटका किच्छा विधायक तिलक राज बेहड को लगा है। बेस्ड लंबे समय से जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा को हटाने की कवायद में जुटे थे। जबकि महानगर अध्यक्ष पद के लिए उनकी पसंद व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा थे।उनके चाहने वालों ने भी रायसुमारी में संजय का नाम ही लिया था।

लेकिन हाईकमान की लिस्ट में जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हुए हैं,तो ममता रानी को महानगर अध्यक्ष बनाकर हाईकमान ने बेहड को आईना दिखा दिया है।