राजनीति चमकाने के लिए पहाड़ और मैदान में खाई पैदा कर रहे कुछ नेता,अरविंद।रुद्रपुर में समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित, नैनीताल लोकसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष समेत सैकड़ों लोग हुए शामिल

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। उत्तराखंड में आने वाले विधानसभा चुनाव के चलते समाजवादी पार्टी ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी की एक बड़ी बैठक रुद्रपुर के एक होटल में आयोजित हुई जिसमें उत्तराखंड तमाम समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति बनी।

https://www.facebook.com/share/v/17f5WFgZte/
https://www.facebook.com/share/v/1GCwH61RVq/
https://www.facebook.com/share/v/1MWLVyo4QP/
ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करके देखिए अन्य बड़ी खबरें
गत दिवस आयोजित बैठक में पार्टी राष्ट्रीय मंत्री व ऊधमसिंहनगर -नैनीताल लोकसभा प्रभारी अरविंद यादव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बेरोज़गारी प्रमुख समस्या है। सरकार लोगों को उजाड़कर उन्हें भुखमरी की कगार पर पहुंचाने का काम कर रही है। जिस उद्देश्य से उत्तराखंड का गठन हुआ था वह भाजपा और कांग्रेस की सरकार ने तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ जनप्रतिनिधि राजनीति चमकाने के लिए अब पहाड़ और मैदान में खाई पैदा करने का काम कर रहे हैं। जिस प्रकार सदन में कुछ नेताओं ने बयान दिया,वह इसका उदाहरण है। उन्होंने की 2027 में सपा में पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को गठन का काम शुरू हो चुकी है। पार्टी मजबूती के साथ आम जनता की समस्यायों को उठायेंगी। उन्होंने कहा जबकि इस प्रदेश की असली नींव समाजवादी पार्टी के संस्थापक आदरणीय नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव ने सन् 1994 में रखी थी।
नेता जी ने उत्तराखंड की मूल संरचना तथा सामाजिक सौहार्द की रक्षा के उद्देश्य से कौशिक समिति का गठन किया था और क्षेत्रवाद की आशंका को देखते हुए 11 जिलों का पृथक राज्य गठन करने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन राज्य गठन का जो सपना यहां के लोगों ने देखा था,उसका फायदा उन्हें कांग्रेस और भाजपा की नीतियों के चलते नहीं मिला है
जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा का की प्रदेश में राज्य गठन के बाद से भाजपा और कांग्रेस बारी बारी से शासन करती आई है। दोनों सरकारों ने उत्तराखंड के युवाओं, महिलाओं की फिक्र नहीं की है, युवा बेराजगार होकर भटक रहे हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था,उजाड़े गए लोगों की बात भी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा तीसरे मोर्चे के रुप में मैदान में उतरेगी।
शइस मौके पर रवि छाबड़ा राम सिंह, अमित कुमार, उज्ज्वल सिंग, इमरान अंसारी, पुस्पेंदर यादव, दिलशाद अहमद, मों इस्लाम, वसीम अली, गुड्डू भाई,
संजीव सागर,शरीफ अंसारी, जितेंदर यादव पूर्व पार्षद, एन एन अग्रवाल, मो आज़म, रहीस, विनोद गौड़, लाला यादव, तेजपाल यादव, रवि सागर, कुलदीप सागर, शकर यादव, धर्मेंद्र यादव, अमित यादव ओमप्रकाश चंद्र
भीम सेन विकास कुमार मुकेश कुमार सर्वेश मौर्य, जया ठाकुर अमरजीत सिद्धू आदि सैकड़ों पीड़ा लोग मौजूद रहे।
