उत्तराखंड

भूमि शर्मा के नाम से रह रही बांग्लादेश की बबली खातून, पुलिस ने दबोचा।देहरादून में अब 17 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस 

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। ऑपरेशन कालनेमि के तहत देहरादून पुलिस ने फिर एक बड़ी जीत हासिल की है। 24 नवंबर को पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली कि दो बांग्लादेशी महिलाएँ फर्जी भारतीय दस्तावेज़ों के साथ शहर में रह रही हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्होंने देहराखास‑पटेलगनर से भूमि शर्मा को पकड़ा, जिसने असली पहचान बबली खातून (पत्नी मो. मुनजु) बताई। उसके पास से आधार, आयुष्मान, राशन और वोटर आईडी जैसे कई नकली भारतीय दस्तावेज़, साथ ही बबली बेगम नाम की बांग्लादेशी आईडी भी बरामद हुई।

https://www.facebook.com/share/p/17UE2twBqY/

https://www.facebook.com/share/p/1GWDMMgtXu/

https://www.facebook.com/share/v/1BgxKqXjcR/

इसी क्रम में कारगी रोड‑कालिंदा विहार फ़ेज‑2 से दूसरी संदिग्ध महिला बॉबी खातून (पुत्री मो. ब्लूमिया, पत्नी मो. रूबेल, 41 वर्ष) को भी हिरासत में लिया गया। उसके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र की कॉपी मिली है और उसे नियमानुसार बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई से “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत अब तक 17 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, जिसमें 8 जेल और 9 डिपोर्टेशन शामिल हैं ।

पुलिस का कहना है कि फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले नेटवर्क की तलाश जारी है और आगे भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।