उधमसिंह नगर

हाईवे चौड़ीकरण कार्य में आएगी तेजी। महापौर विकास शर्मा ने नगर आयुक्त एवं समस्त अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण ।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और आवागमन की समस्याओं को देखते हुए नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण कार्य में अब तेजी आयेगी। एडीएम पंकज उपाध्याय, जिला विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन जयकिशन, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडेय सहित लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ इंदिरा चौक से डीडी चौक तक चल रहे हाईवे चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।

https://www.facebook.com/share/v/16fngq7oLQ/

https://www.facebook.com/share/v/1DHmHcF2MB/

https://www.facebook.com/share/v/1KKmmWFcfC/

ऊपर दिए लिंक में देखिए आज की अन्य बड़ी खबरें

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए मौके पर ही कार्य में आ रही बाधाओं का जायजा लिया। संयुक्त टीम ने हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रही नगर निगम तथा अन्य सरकारी विभागों की भूमि का चिन्हीकरण भी पूरा किया। अधिकारियों की उपस्थिति में किए गए इस अंतिम चिन्हीकरण के बाद अब निर्माण कार्य सुचारू गति से आगे बढ़ने की उम्मीद है।