उधमसिंह नगर

2026 में हर हाल पूरा हो जाए किच्छा स्थिति सेटेलाइट एम्स का निर्माण,डीएम।जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन एम्म की प्रगति की समीक्षा 

रुद्रपुर (खबर धमाका)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज अपने कैम्प कार्यालय में किच्छा में निर्माणाधीन सेटेलाइट एम्स की प्रगति की समीक्षा की।

https://www.facebook.com/share/p/1GbHdVnow6/

https://www.facebook.com/share/p/1CYof1gguT/

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता, सीपीडब्ल्यूडी को त्वरित गति से कार्य में सुधार लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेटेलाइट एम्स प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे कुमाऊँ क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में एक बड़ा बदलाव लाने वाला संस्थान होगा, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि एम्स परिसर का संपूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा मई 2026 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को अपने स्तर पर दैनिक समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन उपजिलाधिकारी किच्छा को प्रगति रिपोर्ट प्रेषित करें और प्रत्येक मंगलवार को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कार्य की वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रगति की नियमित निगरानी से कार्य में तेजी आएगी और बाधाओं का त्वरित समाधान संभव होगा।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन नर्सिंग हॉस्टल के कार्य की धीमी गति पर भी असंतोष व्यक्त किया और इसे तत्काल तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एम्स का संचालन सुचारू रूप से प्रारंभ करने के लिए नर्सिंग हॉस्टल एवं अन्य सहायक भवनों का समय पर पूरा होना अत्यंत आवश्यक है।

मुख्य भवन के निर्माण कार्य पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने सीपीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए तथा मुख्य बिल्डिंग में तीन शिफ्टों में कार्य कराया जाए, जिससे निर्माण कार्य में अपेक्षित गति लाई जा सके। उन्होंने कहा कि पर्याप्त जनशक्ति उपलब्ध होने से कार्य में तेजी आएगी और लक्ष्य समय पर प्राप्त किए जा सकेंगे।

अंत में जिलाधिकारी भदौरिया ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना की महत्ता को देखते हुए समन्वय, नियमित साइट निरीक्षण, और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि किच्छा में निर्माणाधीन सेटेलाइट एम्स को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर जनता को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उपजिलाधिकारी गौरव पाण्डे, अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड रुद्रपुर भरत सिंह डांगी, अधिशासी अभियंता सीपीडब्ल्यूडी राजवेद, सहायक अभियंता सीपीडब्ल्यूडी राकेश पटेल, जीएम नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी शंकर भोल्लू आदि उपस्थित रहे।

—————————————–