उधमसिंह नगर

दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की विशाल रैली की तैयारियों को दिया अंतिम रुप 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के मार्गदर्शन में आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की विशाल रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह रैली मौजूदा सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, लगातार बढ़ते भ्रष्टाचार, और प्रशासनिक तानाशाही को देश के सामने उजागर करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। जनता के अधिकारों का हनन, चुनावों में वोटों की असंवैधानिक चोरी, रोजगार के अवसरों में गिरावट, महंगाई की मार और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बढ़ते हमलों ने आम जनमानस में असंतोष को जन्म दिया है। इन्हीं मुद्दों को राष्ट्रीय पटल तक पहुँचाने के लिए यह रैली एक निर्णायक स्वर बनने जा रही है।

https://www.facebook.com/share/v/16isEgAFiA/

https://www.facebook.com/share/v/17obXGgi9S/

https://www.facebook.com/share/v/1BtMa8ZiR4/

क्षेत्र से दर्जनों गाड़ियों में सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंकेंगे। देश भर से लोगों का सैलाब दिल्ली पहुंचेगा और केंद्र की विफल सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेगा।

रैली की तैयारियों को लेकर आज बेहड़ के आवास विकास कार्यालय में हुईं बैठक में कार्यकर्ताओं में गहरा जोश देखा गया। सभी ने एक सुर में कहा कि अब समय आ गया है जब देश की सच्चाई को दिल्ली की धरती से बुलंद आवाज़ में रखा जाए, ताकि जनता को उनके वास्तविक मुद्दों से भटकाने की कोशिशें बेनकाब हों।

बेहड़ ने कहा कि यह रैली सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआवाज़ और जनसम्मान की लड़ाई है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहनखेड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पीसीसी सदस्य परिमल राय, पावन वर्मा राजेंद्र मिश्रा, शुभम दास रणजीत राणा, सौरभ शर्मा, गौरव खुराना, सौरभ बेहड, जितेश शर्मा,अशफाक खान, प्रवेश कुरेशी, इंद्रजीत सिंह,अशोक राय,राजू कोली,सुशील मंडल सुरेंद्र सिंह सहित अनेको कांग्रेसी उपस्थित थे