उत्तराखंड प्रदेश की मिनी गोल्फ सब-जूनियर एवं जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण एवं 7 कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया ।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। उत्तराखंड प्रदेश की मिनी गोल्फ सब-जूनियर एवं जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण एवं 7 कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

उत्तराखंड प्रदेश की सब जूनियर एवं जूनियर मिनी गोल्फ बालक एवं बालिका वर्ग की टीम 11 वी राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर मिनी गोल्फ चैंपियनशिप 2025-26 जो दिनांक 3 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक नागपुर,महाराष्ट्र में आयोजित हुई में प्रतिभाग करने गयी.द मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष डी.के.शर्मा द्वारा बताया गया कि उक्त में सब-जूनियर एवं जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में उत्तराखंड के कुल 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया.टीम में टीम मैनेजर एवं प्रशिक्षक के रूप में योगेश पाण्डेय,महेंद्र आर्य एवं श्वेता भाकुनी रहे.उक्त टीम ने जूनियर बालिका वर्ग द्वारा फेयरवे नॉकआउट इवेंट के टीम ईवेंट में परनीत कौर,पारखी कंबोज,प्रभनित कौर,अनुष्का सिंह,अक्षिता रावत और अनिका सुखीजा द्वारा कांस्य पदक प्राप्त किया गया.
सिंगल ईवेंट में अक्षिता रावत द्वारा कांस्य पदक प्राप्त किया गया.डबल ईवेंट में पारखी कंबोज और अनुष्का सिंह द्वारा कांस्य पदक प्राप्त किया गया.
जूनियर बालक वर्ग स्ट्रोक इवेंट के टीम इवेंट में वंशदीप चीमा,परनीत सिंह,वरदान भारद्वाज,नवाब वाइदु रहमान खान,सारांश अत्रि और ध्रुव विरमानी द्वारा कांस्य पदक प्राप्त किया गया.
सिंगल इवेंट में वंशदीप चीमा द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया.
डबल ईवेंट में कपिल सिंह बिष्ट और उदय द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया.
सब-जूनियर बालक वर्ग में स्ट्रोक इवेंट के सिंगल इवेंट में मनराज सिंह द्वारा कांस्य पदक प्राप्त किया गया. द मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संस्थापक डॉ. नागेंद्र शर्मा द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता में जाने से पूर्व उत्तराखंड टीम का प्रशिक्षण शिविर क्रमशः काशीपुर और राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर में आर ए एन पब्लिक स्कूल की शिक्षिका जया पांडे एवं रुद्रपुर महाविद्यालय के B.Ed विभाग के कीड़ा प्रभारी लोकेश पांडे के नेतृत्व में लगाया गया था उक्त टीम ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखंड के लिए 2 स्वर्ण एवं 7 कांस्य पदक प्राप्त कर जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया. उक्त अवसर पर संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं खेल प्रेमियों द्वारा टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की गई. टीम उत्तराखंड के खिलाड़ियों को बधाई देने में विशेष रूप से प्रो. डीडी जोशी डॉ. राहुल चंद्र डॉ.रुचि शाह डॉ. राजेश कुमार रुद्रपुर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एन सिंह डॉ.पीके बक्शी मोहित राय सुमित कुमार नीरज कांडपाल दीपक गुप्ता डॉ. नीरज अत्रे डॉ. दीपिका गुड़िया दीपिका अग्रवाल अभिजीत सिंह जया पांडे प्रगति दुमका कशिश शर्मा श्रीमती जानकी कार्की सहित विभिन्न संगठनों ने बधाइयां प्रेषित की है
