उत्तराखंड की कांस्य पदक विजेता जूनियर सेपक टाकरा टीम के खिलाड़ियों ने की जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर से मुलाकात

रुद्रपुर(खबर धमाका)। उत्तराखंड प्रदेश की जूनियर सेपक टाकरा बालक वर्ग की टीम 29 वी राष्ट्रीय सेपक टाकरा चैंपियनशिप 2025-26 जो दिनाँक 1 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी,जालंधर में आयोजित हुई में प्रतिभाग करने गयी जिसमें उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों मोहित उप्रेती, हिमांशु गढ़िया तथा सूरज को जूनियर वर्ग के डबल ईवेंट में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया. इस उपलब्धि के उपरांत संगठन के पदाधिकारी एवं कोच समेत सभी टीम के पदक विजेता खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर से शिष्टाचार भेट की. संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर नागेंद्र शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय से सेपक टाकरा खेल के लिए मूलभूत सुविधाओं की मांग प्रस्तुत की जिसके लिए जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय उधम सिंह नगर द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया तथा खिलाड़ियों को अस्वस्थ किया कि शीघ्र ही सेपक टाकरा खेल एवं खिलाड़ियों के लिए अधिक से अधिक प्रशिक्षण शिविर एवं प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.जिससे उत्तराखंड में सेपक टाकरा खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा मिल सके.

