नगर पालिका परिषद जसपुर की बोर्ड बैठक में सात प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित।संकरी गलियों से कचरा उठाने के लिए 20 ई-रिक्शा खरीदेगी पालिका

विजय जोशी(खबर धमाका)। नगर पालिका परिषद जसपुर की बोर्ड बैठक पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट की अध्यक्षता में पालिका सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कुल सात प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

https://www.facebook.com/share/v/17xmm3WRpJ/
https://www.facebook.com/share/p/17wTkfoaPJ/
https://www.facebook.com/share/p/17szydKhdK/
बैठक में नगर की संकरी गलियों से कचरा उठाने की समस्या के समाधान हेतु 20 ई-रिक्शा खरीदने, सुभाष चौक स्थित पानी की टंकी तथा ठाकुरद्वारा बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय निर्माण, पालिका भवन के लिए फर्नीचर, सीवर सेक्शन मशीन की खरीद, ट्रेंचिंग ग्राउंड में एमआरएफ (MRF) सेंटर का निर्माण तथा श्मशान घाट मार्ग स्थित पालिका भूमि पर चारदीवारी निर्माण से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक के दौरान सभासदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों एवं समस्याओं को भी बोर्ड के समक्ष रखा।
पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट ने बताया कि नगर की संकरी गलियों से कचरा उठाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए 20 ई-रिक्शा खरीदने का प्रस्ताव अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन ई-रिक्शाओं के माध्यम से छोटी-छोटी गलियों से भी कचरा उठाया जा सकेगा, जिससे नगर की साफ-सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
बैठक में अधिशासी अधिकारी उदयवीर सिंह, सभासद रेखा देवी, अंजलि, संतोष रानी, रूपा देवी, मेहनाज, ज्योति, नीरज कुमार, जाकिर हुसैन, गजराज सिंह, नसीम अहमद, कमल कुमार, सुधीर कुमार, शहजाद, अलाउद्दीन, नफीस सहित अन्य उपस्थित रहे।
