*सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता-प्रमोद मित्तल*
पंतनगर(खबर धमाका)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में पंतनगर मंडल में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाजपा जिला मंत्री एवं पंतनगर मंडल प्रभारी श्री प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने बतौर मुख्य वक्ता कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
श्री प्रमोद मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है। उनके सेवा एवं समर्पण के प्रेरणादायी 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से आयोजित कराने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दी गई है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अभियान में अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करें और सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और कार्यकर्ताओं की एकजुटता एवं सक्रियता से ही संगठन के प्रत्येक अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
बैठक में मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी डिमरी, भाजपा नेता श्री विवेक सक्सेना, मंडल महामंत्री श्री आशीष धांधा, श्री टीकम कोरंगा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री डी.एन. यादव, श्री जुगल किशोर, सर्वेश राय, अलकेश यादव, गंगा सिंह पपोला मन्ना देवी कश्यप सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

