Latest:
उत्तराखंड

सीएम धामी को गणेश प्रतिमा भेंट की चुघ ने दी जन्मदिन की बधाई*

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)-। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने उन्हें भगवान गणेश जी की प्रतिमा और अंग वस्त्र भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने कहा कि राज्य के कार्यकर्ताओं कि मेहनत की बदौलत ही उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है जो निरंतर राज्य के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। सीएम धामी ने कहा कि जिस प्रकार उनके जन्मदिवस पर प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्नेहिल आशीर्वाद और प्रेम दिया है वह उसके लिए सभी के आभारी हैं। भाजपा नेता चुघ ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं और उनके नेतृत्व में राज्य के युवाओं को नई प्रेरणा मिल रही है। आने वाला कल भी भाजपा का होगा और राज्य की कमान पुनः पुष्कर सिंह धामी के हाथों में होगी। उन्होंने सीएम धामी को जन्मदिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं दी। इस दौरान युवा भाजपा नेता नीलकंठ राणा, हीरामन, वजीर सिंह आदि मौजूद थे।