Latest:
उधमसिंह नगर

*प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर युवामोर्चा ने चलाया वृहद स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान*

रुद्रपुर(खबर धमाका)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर युवामोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष युवामोर्चा विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में मैदान, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर में वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया,

कार्यक्रम के दौरान युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फुटबॉल मैदान एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के संदेश के साथ पौधारोपण किया गया,

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सेवा, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई,

कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, मण्डल अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, अशोक नेगी, जिला उपाध्यक्ष रचित गंगवार, जिला मंत्री मनीष गोस्वामी, जिला कार्यालय मंत्री विक्की राघव, दीपक राठौर, विशाल, मनीष पाल, सुनील, मयंक, विक्की सरकार, नितिन, गुड्डू व अन्य युवा मौजूद रहे।