Latest:
उधमसिंह नगर

विश्वकर्मा पूजन पर रुद्रपुर टेंपो यूनियन ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

रुद्रपुर(खबर धमाका)। विश्वकर्मा पूजन के पावन अवसर पर रुद्रपुर टेंपो यूनियन के तत्वाधान में डीडी चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व श्रमिकों एवं टेंपो चालकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ किच्छा बायपास रोड स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों एवं सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम में टेंपो यूनियन के अध्यक्ष श्री निखिल मंडल, राहुल सिंह, राजेंद्र कोली, राजू, मुखिया, काला, मुकेश, बिलाल, दिवाकर, चौहान, सपन, तपन, मधु, वाहिद, कमर अली, इरफान, युसूफ, राजवीर, विजन, राम बहादुर, शंभू मालिक, सिद्धार्थ मालिक, मुकेश मंडल, दिलीप सरदार, मानवेंद्र राय, रामकुमार गुप्ता, केरू मंडल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।