Latest:
उधमसिंह नगर

*महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।* *सीडीओ ने किया हथकरघा कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन।*

रुद्रपुर(खबर धमाका)। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने रुद्रपुर ब्लॉक में रेड इंडिया के संयुक्त पहल के तहत ‘परिश्रम कौशल’हथकरघा कौशल प्रशिक्षण केंद्र का रिबन काटकर शुभारंभ किया।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र में कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है,जिससे स्थानीय लोगों को हथकरघा और अन्य कौशल में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

रूरल एजुकेशन एंड डेवलपमेंट संस्था की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.गीता मल्होत्रा ने संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ.मल्होत्रा ने बताया कि रीड इंडिया पूरे भारत में महिलाओं का कौशल विकास करके उन्हें स्वरोजगार और व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।संस्था की कार्यप्रणाली पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि सबसे पहले महिलाओं की क्षमता और व्यावसायिक समझ को बढ़ाया जाता है। इसके बाद उनकी रुचि और सुविधा के अनुसार हुनर (स्किल्स) का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं के समूह बनाकर उन्हें व्यावसायिक अवसरों से जोड़ा जाता है। संस्था समुदाय प्रथम दृष्टिकोण पर काम करती है, जिसमें समुदाय को आगे रखकर संस्था उनके मार्गदर्शन और सहयोग की भूमिका निभाती है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार के सहयोग से रुद्रपुर में एक नए बुनाई (वीविंग) सेंटर की शुरुआत की गई है। इस केंद्र पर रीड इंडिया के मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से महिलाओं को हथकरघा बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही तैयार उत्पादों को बाजार से जुड़ने का प्रशिक्षण भी महिलाओं को दिया जाएगा।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी आसित आनंद सहित ग्रामीण महिलाएं,संस्था के लोग अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।