Latest:
उत्तराखंड

*SSP अजय गणपति के निर्देशानुसार वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर खटीमा में यातायात व्यवस्था रहेगी दुरुस्त ,04 अक्टूबर को लागू रहेगा डायवर्जन प्लान*

खटीमा/ऊधमसिंहनगर (खबर धमाका)। 04 अक्टूबर 2026 को खटीमा में आयोजित होने वाले वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशानुसार यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु विस्तृत डायवर्जन एवं पार्किंग प्लान लागू किया गया है।

*प्रमुख रूट डायवर्जन व्यवस्था*

*टनकपुर से रुद्रपुर/पीलीभीत:*

➡️ टनकपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को चकरपुर बाईपास से चौकी प्रतापपुर एवं सत्रमील चौकी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पीलीभीत जाने वाले छोटे वाहन लोहिया हेड तिराहा, कपूर तिराहा एवं मुंडेली चौराहा होते हुए जाएंगे।

*पीलीभीत से टनकपुर/रुद्रपुर:*

➡️ पीलीभीत से आने वाले छोटे वाहन मुंडेली चौराहा, नौगवाठग्गू एवं भूड़ नहर होते हुए रुद्रपुर/टनकपुर की ओर जाएंगे। भारी वाहनों को सत्रमील चौकी एवं प्रतापपुर चौकी मार्ग से भेजा जाएगा।

*रुद्रपुर से टनकपुर/पीलीभीत:*

➡️ रुद्रपुर से टनकपुर जाने वाले छोटे-बड़े सभी वाहन चकरपुर बाईपास का प्रयोग करेंगे। पीलीभीत जाने वाले छोटे वाहन भूड़ चौराहा, नौगवाठग्गू एवं मुंडेली चौराहा होकर जाएंगे।

*मेलाघाट से अन्य मार्ग:*

➡️ मेलाघाट से रुद्रपुर/टनकपुर जाने वाले छोटे वाहन राजीव नगर चौराहा, कपूर चौराहा, लोहिया हेड चौराहा एवं चकरपुर बाईपास से जाएंगे। पीलीभीत की ओर जाने वाले वाहन राजीव चौक, सीएसडी कैंटीन रोड, साईं तिराहा एवं मुंडेली चौराहा होकर जाएंगे।

*पार्किंग व्यवस्था*

 *वीआईपी/वीवीआईपी पार्किंग व्यवस्था*

A — वर्कशॉप पार्किंग: अतिविशिष्ट महानुभावों (VVIP) के वाहनों हेतु।

B — होलीडे होम पार्किंग: विशिष्ट महानुभावों (VIP) के वाहनों हेतु।

C — मण्डी पार्किंग: आमजन एवं रैली में आने वाले समस्त वाहनों हेतु।

*अचानक आने वाले भारी वाहनों के लिए व्यवस्था*

*पीलीभीत मार्ग:*

➡️ बड़े वाहनों को मुंडेली चौराहे से लगभग 200 मीटर पहले पीलीभीत रोड पर रोका जाएगा।

*रुद्रपुर-टनकपुर मार्ग:*

➡️ रुद्रपुर से आने वाले बड़े वाहनों को कोर्ट परिसर खटीमा के बाहर उपलब्ध चौड़ी जगह पर पार्क कराया जाएगा।

*टनकपुर-खटीमा मार्ग:*

➡️ टनकपुर से खटीमा की ओर आने वाले भारी वाहनों को नायरा पेट्रोल पंप, अमाऊ के पास उचित स्थान पर पार्क कराया जाएगा।

*मेलाघाट मार्ग:* 

➡️ मेलाघाट से आने वाले बड़े वाहनों को थाना झनकईया क्षेत्र में उपलब्ध उचित स्थान पर पार्क कराया जाएगा।

*कार्यक्रम के दौरान इन वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध*

➡️ ई-रिक्शा, टुक-टुक, मैजिक, ऑटो एवं टेम्पो का कार्यक्रम अवधि के दौरान आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

*आमजन से अपील*

➡️ पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि 04 अक्टूबर को खटीमा क्षेत्र में यात्रा करने से पूर्व निर्धारित डायवर्जन एवं रूट प्लान का अवश्य ध्यान रखें, अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।