Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में जय अंबे इलेक्ट्रिकल में चोरों का नाड़ा,दो लाख से ज्यादा का माल उड़ाया,छत के रास्ते घुसे थे चोर।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। आदर्श कॉलोनी स्थित नवीन प्रतिष्ठान जय अंबे इलेक्ट्रिकल में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने दुकान की छत से घुसकर करीब दो लाख रुपये मूल्य की बिजली की तारें एवं विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा तत्काल मौके पर पहुंचे और आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

प्रतिष्ठान स्वामी शिवा चावला पुत्र श्री श्यामलाल चावला ने बताया कि वह गत रात्रि करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर ग्राम मलसा स्थित अपने घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वह प्रतिष्ठान पर पहुंचे तो दुकान की बिजली कटी हुई मिली। साथ ही गल्ले में रखे करीब चार से पांच हजार रुपये भी गायब थे। इसके बाद उन्होंने दुकान की जांच की तो करीब दो लाख रुपये कीमत की बिजली की तारें एवं विद्युत उपकरण चोरी होने का पता चला।

घटना की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। उन्होंने पुलिस से घटना का शीघ्र खुलासा करने तथा बाजार एवं कॉलोनियों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

संजय जुनेजा ने कहा कि सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है और इस दौरान शाम जल्दी होने के कारण बाजारों एवं रिहायशी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स की तैनाती बढ़ाने की मांग की, ताकि व्यापारियों एवं आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम रहे।

इस मौके पर कांग्रेस नेता मोहनखेड़ा, राजकुमार सिकरी, रनजीत राणा, खैराती लाल पंकज बत्रा सहित अनेको व्यापारी पहुंच गए