Latest:
उत्तराखंड

*उत्तराखंड आदि रंगोत्सव में पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सीएम धामी के नेतृत्व और जनजातीय विकास योजनाओं की सराहा।*

रचना राठौर (खबर धमाका)। खटीमा में आयोजित उत्तराखंड आदि रंगोत्सव में पहुंचे केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्य की जनजातीय विविधता,समृद्ध संस्कृति और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में थारू, बोक्सा,जौनसारी और राजी जैसी विभिन्न जनजातियाँ निवास करती हैं, जिनकी संस्कृति और परंपराएँ इस राज्य को विशिष्ट बनाती हैं।केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं सुरंग दुर्घटनाओं, भूस्खलन और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद धामी जी ने हर चुनौती का कुशलतापूर्वक सामना किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा जनसेवक सदियों में मिलता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए केंद्रीय रिजिजू ने कहा कि 2014 के बाद देश में आदिवासियों के कल्याण और उनकी पहचान को नया आयाम मिला है। स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के योगदान को सम्मान देते हुए भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की ऐतिहासिक शुरुआत की गई है। इसके साथ ही ‘पीएम-जनमन’ जैसी योजनाओं के माध्यम से विकास को दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड,अरुणाचल प्रदेश,छतीसगढ़,बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश,हरियाणा,उत्तराखंड,अरुणाचल प्रदेश,छतीसगढ़,महाराष्ट्र,उड़ीसा,पश्चिमी बंगाल,झारखंड,मिजोरम आदि राज्यों से आए जनजातीय प्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत,पहचान और परंपराओं को सहेजने का आह्वान किया। साथ ही वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में जनजातीय समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

उत्तराखंड आदि रंगोत्सव में राजस्थान, मध्यप्रदेश,हरियाणा,उत्तराखंड,अरुणाचल प्रदेश,छतीसगढ़,महाराष्ट्र,उड़ीसा,पश्चिमी बंगाल,झारखंड,मिजोरम उतर प्रदेश आदि राज्यों से आए जनजाति कलाकारों ने अपनी संस्कृति की प्रस्तुतियां दी।

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने उत्तराखंड आदि रंगोत्सव में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाए दी। सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने उत्तराखंड आदि रंगोत्सव में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा,कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,सुबोध उनियाल,प्रदीप बत्रा,खजान दास,राम सिंह केड़ा,भरत सिंह चौधरी,अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार,विधायक सरिता आर्या,दर्जा राज्य मंत्री गीता राम गौड़,रणजीत सिंह नामधारी, विनय रुहेला,मोहनी पोखरिया, गम्भीर सिंह धामी,फरजाना बेगम, किसन सिंह किन्ना,उत्तम दत्ता, लीलावती राणा, ब्लाक प्रमुख सरिता राणा,नगर पालिका अध्यक्ष रमेशचंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिन्दल,सहित डीएम नितिन सिंह भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति एवं अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।