Latest:
उधमसिंह नगर

अपनी जिंदगी अपना संसार फाउंडेशन ने किया रक्तदान शिविर आयोजित

रुद्रपुर(खबर धमाका)- अपनी जिंदगी अपना संसार फाउंडेशन ने आज रक्तदान शिविर आयोजित किया। उन्होंने अपील की रक्तदान करें और दूसरों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दें। रक्तदान शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारत भूषण चुघ ने किया। चुघ ने कहा कि रक्तदान एक महादान है जिससे व्यक्ति दूसरों के जीवन की रक्षा कर सकता है। रक्तदान में कोई भी धर्म और मजहब आडे नहीं आता। क्योंकि मानव के जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि होती है। हर स्वस्थ व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए ताकि दूसरों के जीवन की रक्षा हो सके। जवाहरलाल नेहरू ब्लड बैंक में अपनी जिंदगी अपना संसार फाउंडेशन की संस्थापक सरिता ठाकुर, शिवम शर्मा, आदित्य आर्य, कृष्ण रस्तोगी, हीरामन,वजीर सिंह सहित डॉक्टर भूमिका तिवारी ,जितेंद्र सिंह, विवेक चौहान, पिंकी बोरा, अनिल आदि मौजूद थे। सबसे प्रथम रक्तदान अंकित राय और अशोक नेगी ने किया।