रुद्रपुर में विजयादशमी पर्व को लेकर यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद, रूट डायवर्जन प्लान लागू।विजयादशमी पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, वैकल्पिक मार्ग निर्धारित।रावण दहन कार्यक्रम के दौरान दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों के आवागमन में बदलाव।यातायात सुचारू रखने के लिए प्रमुख चौराहों पर बैरियर एवं पुलिस ड्यूटी तैनात।
रुद्रपुर(खबर धमाका)।विजयादशमी पर्व के दृष्टिगत एसएसपी ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति महोदय के निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा रुद्रपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष यातायात/डायवर्जन प्लान निर्धारित किया गया है।
20 अक्टूबर 2026 को प्रातः 07:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक निर्धारित यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।1. भारी वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था*
प्रातः 07:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए निम्न स्थानों पर नो-एंट्री लागू रहेगी।
1. गाबा चौक/पुलिस लाइन तिराहा, किच्छा रोड।
2. एएन झा इंटर कॉलेज/एमेंटिटी स्कूल क्षेत्र, काशीपुर रोड।
3. रामपुर बॉर्डर।
4. पार्ले चौक , नैनीताल रोड।
*नो-एंट्री के दौरान भारी वाहन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।*
*2. रावण दहन कार्यक्रम के दौरान यातायात डायवर्जन*
रावण दहन कार्यक्रम को देखते हुए समय सायं 16:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
काशीपुर एवं हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहन:*
रामपुर, दिल्ली, किच्छा, सितारगंज, हल्द्वानी एवं नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन एमेंटिटी स्कूल से रिंग रोड का प्रयोग करेंगे।
*रामपुर एवं दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन:*
काशीपुर, हरिद्वार, किच्छा, सितारगंज, हल्द्वानी एवं नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन रामपुर बाईपास से रिंग रोड का प्रयोग करेंगे।
*किच्छा एवं सितारगंज की ओर से आने वाले वाहन:*
रामपुर, दिल्ली, काशीपुर, हरिद्वार, हल्द्वानी एवं नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन राधा स्वामी सत्संग के निकट बने फ्लाईओवर के पास से रिंग रोड का प्रयोग करेंगे।
नैनीताल एवं हल्द्वानी की ओर से आने वाले वाहन:*
रामपुर, दिल्ली, काशीपुर एवं हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहन पार्ले चौक चौक से रिंग रोड का प्रयोग करेंगे।
*3. दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था*
गांधी पार्क में रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत समय सायं 16:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रुद्रपुर शहर में दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों के आवागमन पर आवश्यक प्रतिबंध लागू रहेंगे।
*फल मंडी/बाटा चौक से अग्रसेन चौक के मध्य दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।*
*रावण दहन कार्यक्रम के दौरान विशाल चौक से डीडी चौक की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।*
*यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस बल की ड्यूटी तैनात रहेगी।*
*4. पार्किंग व्यवस्था*
कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए निम्न स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है।
1. गल्ला मंडी।
2. फल मंडी के सामने।
3. विशाल मेगा मार्ट पार्किंग।
4. सिंचाई विभाग का मैदान।
*5. बैरियर व्यवस्था एवं पुलिस ड्यूटी*
अग्रसेन चौक से बाटा चौक के मध्य दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने तथा निर्धारित मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए फल मंडी, बाटा चौक, अग्रसेन चौक, गाबा चौक, विशाल चौक, डीडी चौक, पॉल चौक, एमेंटिटी स्कूल डायवर्जन प्वाइंट, रामपुर बॉर्डर, राधा स्वामी सत्संग डायवर्जन प्वाइंट एवं गंगापुर मोड़ सहित निर्धारित स्थानों पर बैरियर एवं पुलिस ड्यूटी की व्यवस्था की गई है।

