Latest:
उधमसिंह नगर

कवाड की गोदाम में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार।आरोपियों के पास से नगदी व माल बरामद

रुद्रपुर(खबर धमाका)। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत मेडिसिटी हॉस्पिटल के पीछे स्थित कबाड़ गोदाम से कॉपर का तार एवं अन्य कॉपर स्क्रैप चोरी होने के मामले में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कॉपर स्क्रैप से भरे कट्टे, ₹12,940 नकद तथा घटना में प्रयुक्त टैम्पो संख्या UK06TA8268 बरामद किया है। बरामद कॉपर स्क्रैप का कुल वजन लगभग 115 किलोग्राम है।

वादी परवेज पुत्र अब्दुल वाहिद, निवासी पहाड़गंज, रुद्रपुर ने सूचना दी थी कि दिनांक 28/29 अक्टूबर 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति उसके गोदाम का ताला तोड़कर कॉपर का तार तथा गल्ले में रखे ₹40,000 चोरी कर ले गए। इस सूचना पर कोतवाली रुद्रपुर में FIR संख्या 583/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान 02 नवम्बर 2026 को पुलिस टीम चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिली सूचना पर रिंग रोड क्षेत्र में टैम्पो संख्या UK06TA8268 को रोककर उसमें सवार तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया। टैम्पो की तलाशी में कॉपर के पुराने तार एवं एसी/फ्रिज के कॉपर पुर्जों से भरे कट्टे मिले। मौके पर पहुंचे वादी ने बरामद माल को अपने गोदाम से चोरी हुआ माल बताया और कट्टों पर बने निशानों की पहचान की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹12,940 नकद भी बरामद किए हैं। नकदी के संबंध में विवेचना जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

1. नाजिम पुत्र नसीर अहमद, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नं० 15, पहाड़गंज, रुद्रपुर।

2. गुड्डू उर्फ मोहम्मद हनीफ पुत्र सद्दीक अहमद, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड नं० 15, पहाड़गंज, रुद्रपुर।

3. राजीव पुत्र तेजपाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी सुभाषनगर, तेलमिल, डिबडिबा, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर।

बरामदगी एवं विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 331(4), 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। मामले में आगे की विवेचना तथा शेष माल और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जाँच जारी है।

पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक मोहन चन्द्र जोशी, उपनिरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल, कांस्टेबल ललित मोहन एवं कांस्टेबल नवीन गिरी, कोतवाली रुद्रपुर।