रम्पुरा में मृतक राजेश कोली के घर पहुंचे अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश और भाजपा नेता भारत भूषण चुघ।मृतक के परिजनों से ली जानकारी, दिया हरसंभव मदद का भरोसा मृतक की वहानो की शादी का खर्च उठायेंगे भाजपा नेता चुघ
रुद्रपुर(खबर धमाका)।- भारतीय जनता पार्टी सदैव हर सुख और दुख में समाज के हर वर्ग के साथ सदैव खड़ी रहती है। किसी भी व्यक्ति के जीवन की भरपाई तो कोई भी नहीं कर सकता लेकिन सरकार पीड़ित परिजनों को राहत देने का हर संभव प्रयास करती है। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण चुघ आज अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ रमपुरा पहुंचे ।जहां उन्होंने मृतक राजेश कोली के परिजनों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। बताते चलें कि पिछले दिनों एक हादसे में राजेश की अकस्मात मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर भाजपा सरकार ने संज्ञान लिया और मृतक के परिजनों को 4 लाख से अधिक की धनराशि सौंपी। उन्होंने कहा कि भाजपा मानवीय दृष्टिकोण को सदैव प्राथमिकता देती है और सरकार का यह प्रयास है की हर पीड़ित को सरकार की ओर से मदद दी जा सके। मुकेश और चुघ ने रमपुरा पहुंच पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और उन्हें विश्वास दिलाया कि सरकार सदैव उनके साथ खड़ी हुई है। उन्होंने कहा की सभी प्रकिया पूरी हो जाने के बाद यह सहायता राशि और भी अधिक की जाएगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण चुघ ने जब उनके परिजनों से बात की तो पता चला कि उनकी दो अविवाहित बेटियां हैं ।जिस पर चुघ ने विश्वास दिलाया कि वह इन दोनों बहनों की शादी की जिम्मेदारी स्वयं ले रहे हैं और उनकी शादी में हर संभव सहयोग करेंगे।

