बड़ी खबर,असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतरे।
गुवाहाटी(खबर धमाका)। असम में बुधवार सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है. कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आने की आशंका भी जताई गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रेन मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही थी. इसी दौरान 11 नवंबर की सुबह यह हादसा हुआ. ट्रेन के सात डिब्बों के साथ इंजन के भी पटरी से उतरने की जानकारी सामने आई है.


