प्रीत बिहार में बुल्डोजर कार्यवाही से मचा हड़कंप। प्रशासन एक निर्माणाधीन भवन किया ध्वस्त,अभी कई और जगहों पर भी हो रहा निर्माण। क्षेत्र में अवैध कालोनियों की भी भरमार
रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर के फाजलपुर महरौला में सीलिंग की जमीन पर हाईकोर्ट की रोक के बाबजूद हो रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुल्डोजर कार्यवाही करते हुए एक निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त कर दिया।इधर कई अन्य जगहों पर भी भवनों के निर्माण की जानकारी समाने आई है, प्रशासन अन्य जगहों पर निर्माणाधीन भवन कब एक्शन लेगा यह देखने वाली बात है।
फाजलपुर महरौला की सीलिंग की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पिछले काफी दिनों से मीडिया में चर्चा बने हुए थे। जिसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन,जिला विकास प्राधिकरण और नगर निगम की टीम ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर गुरुद्वारे के पास 400 वर्गगज में बन रहे भवन को ध्वस्त कर दिया,भवन पर लेंटर डालने की तैयारी चल रही थी,इस दौरान प्रशासन की कार्यवाही का विरोध भी होता नजर आया,हालकी पुलिस फोर्स होने की बजह प्रशासन की कार्यवाही लगातार चलती रही,
इधर सीलिंग की जमीन पर खानपुर मोड़ शनिवार मंदिर के समाने खाली पड़े भूखंड पर एक भवन का निर्माण होने की बात समाने आई है, इसके साथ विराट मेडिकल के कुछ दूरी पर मुख्य रोड के पास ही एक भवन का निर्माण किया जा रहा, इसके साथ कई अन्य जगहों पर भी अवैध निर्माण होने की बात समाने आ रही। प्रशासन अन्य जगहों पर चल रहे अवैध निर्माण पर कब एक्शन लेगा,यह देखने वाली बात है।
हालंकि प्रशासन की कार्यवाही से सीलिंग की जमीन पर रात-रात निर्माण करने वालों में खलबली मची हुई है।
इधर फाजलपुर महरौला क्षेत्र में अवैध कालोनियों की भी भरमार दिख रही, अवैध कालोनियों में विना नक्शा के मकानों का निर्माण चल रहा, जिससे राजस्व की बड़ी हानी हो रही है,जिन कालौनियो में रोक लगी हुई है वह भी निर्माण कार्य फटाफट हो रहे हैं।
क्रमशः


