खटीमा पहुंचे मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने किया स्वागत।
रुद्रपुर/ऊधमसिंहनगर(खबर धमाका)। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ मोहन यादव के खटीमा लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य व जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति व अन्य अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ,फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ मोहन यादव नगला तराई माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास पहुँचे जहाँ पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री धामी जी की माता जी श्रीमति बिशना देवी से मुलाकात की उनका आशीर्वाद लिया व मध्यान भोजन किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा,जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू,गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, रणजीत सिंह नामधारी,हिमांशु बिष्ट ,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय आदि मौजूद थे।


