Latest:
उधमसिंह नगर

सिडकुल सितारगंज पुलिस ने नशा तस्कर दबोचा,08.11 ग्राम स्मैक(हेरोइन) बरामद

रुद्रपुर/सितारगंज (खबर धमाका)। एसएसपी अजय गणपति  के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सिडकुल सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करते हुए 08.11 ग्राम शुद्ध स्मैक (हेरोइन) के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार कर लिया 

पुलिस के मुताबिक दिनांक 12.11.2026 को उ0नि0 प्रदीप कोहली मय हमराही का0 100 कमल गहतोड़ी एवं का0 120 विनोद जोशी के साथ चौकी सिडकुल क्षेत्र में गश्त, चेकिंग एवं रोकथाम जुर्म जरायम हेतु रवाना थे। इसी दौरान जयनगर से शक्तिफार्म जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर तेजी से चलने लगा। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में भूरे रंग का चूर्णनुमा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा अनुभव एवं प्राथमिक पहचान के आधार पर उक्त पदार्थ को स्मैक (हेरोइन) होना पाया गया। बरामद पदार्थ को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तोलने पर मय पन्नी कुल वजन लगभग 08.88 ग्राम तथा शुद्ध स्मैक का वजन लगभग 08.11 ग्राम पाया गया। इसके अतिरिक्त अभियुक्त के कब्जे से 240 रुपये नगद एवं एक मोबाइल फोन OPPO Reno 11 भी बरामद हुआ।*

 

🔹*पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सतपाल सिंह उर्फ पाला पुत्र स्व0 करतार सिंह, निवासी ग्राम नकुलिया, थाना सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 31 वर्ष बताया।अभियुक्त द्वारा पूछताछ में स्मैक बेचने का कार्य करना स्वीकार किया गया तथा उक्त स्मैक इरफान मेवाती नामक व्यक्ति से प्राप्त करना बताया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सतपाल सिंह उर्फ पाला को दिनांक 12.11.2026 को समय 15:05 बजे जयनगर-शक्तिफार्म मार्ग, सिडकुल सितारगंज से धारा 8/21 NDPS Act के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। बरामद स्मैक को नियमानुसार सील कर आवश्यक नमूना एवं दस्तावेजी कार्यवाही की गई। तलाशी एवं बरामदगी की संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य एप के माध्यम से की गई। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में धारा 8/21 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

1. सतपाल सिंह उर्फ पाला पुत्र स्व0 करतार सिंह, निवासी ग्राम नकुलिया, थाना सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 31 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण*

1. स्मैक (हेरोइन) कुल वजन मय पन्नी लगभग 08.88 ग्राम।

2. शुद्ध स्मैक का वजन लगभग 08.11 ग्राम।

3. एक मोबाइल फोन OPPO Reno 11।

4. 240 रुपये नगद।

 

*पुलिस टीम*

👮🏻‍♂️Si प्रदीप कोहली चौकी प्रभारी सिडकुल सितारगंज

👮🏻‍♂️ कमल गहतोड़ी,

👮🏻‍♂️ विनोद जोशी,

Advertisement