Latest:
उधमसिंह नगर

शासन ने 24 पीसीएस अधिकारियों का किया स्थानांतरण।2027 विधानसभा चुनाव से पहले स्थानांतरण की ट्रेन बड़े पैमाने पर बदलाव

देहरादून(खबर धमाका)। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। शासन की ओर से 12 नवंबर को जारी आदेश के तहत प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 24 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और चम्पावत समेत विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

शासन की ओर से जारी तबादला आदेश के अनुसार अधिकारियों की नई तैनाती इस प्रकार है:

राजकुमार पाण्डेय – चमोली से डिप्टी कलेक्टर देहरादून।

बृजेश कुमार तिवारी – उत्तरकाशी से डिप्टी कलेक्टर टिहरी।

अभय प्रताप सिंह – ऊधमसिंह नगर से डिप्टी कलेक्टर देहरादून।

शिखा जोशी – उप नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल।

अर्पणा ढौंडियाल – डिप्टी कलेक्टर देहरादून से अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल।

अजयवीर सिंह – अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल से डिप्टी कलेक्टर टिहरी।

तुषार सैनी – ऊधमसिंह नगर से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल।

मनीष बिष्ट – डिप्टी कलेक्टर एवं क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल, ऊधमसिंह नगर से निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय।

देवानंद – उत्तरकाशी से डिप्टी कलेक्टर पौड़ी गढ़वाल।

गौरव पाण्डेय – ऊधमसिंह नगर से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल।

कुमकुम जोशी – देहरादून से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार।

रेखा कोहली – नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर।

मुकेश चन्द्र रमौला – उत्तरकाशी से डिप्टी कलेक्टर देहरादून।

अमृता शर्मा – ऊधमसिंह नगर से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल।

नवाजिश खलीक – नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा।

शालिनी मौर्य – पौड़ी गढ़वाल से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार।

चन्द्रशेखर – चमोली से डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी।

मंजू राजपूत – टिहरी से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार।

अबरार अहमद – चमोली से डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी।

सुनील कुमार – अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग।

नीतू डागर – चम्पावत से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार।

संजय कुमार – अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर।

रेखा – पौड़ी गढ़वाल से डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर।

कृष्णा त्रिपाठी – रुद्रप्रयाग से डिप्टी कलेक्टर चमोली।

Advertisement