Latest:
उधमसिंह नगर

छठ पर्व से पूर्व प्रगतिशील पूर्वांचल महासभा के तत्वावधान में निकली कलशयात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। प्रगतिशील पूर्वांचल महासभा द्वारा गंगापुर मंदिर भव्य कलश यात्रा में निकाली गई।कलश यात्रा में करीब 500 महिलाओं ने प्रतिभाग किया

शुक्रवार को कलश यात्रा गंगापुर मंदिर से शुरू होकर दक्ष चौराहे होते हुए रुद्रा इंक्लेव कालौनी पहुंची, कलशयात्रा रूप में एक बहुत बड़ा जन सैलाब था जो पूर्वांचल समाज की एकता और अखंडता को दर्शाता है।

आने वाले समय में ऐसे ही एकजुटता का परिचय देते हुए समाज के हम सभी भाइयों बहनों, माताओं अभिभावकों से अपील करते हैं। कि ऐसा ही एकता बनाकर रखें और ऐसा ही एकजुटता का परिचय दिया।

इस दौरान प्रगतिशील पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, सचिव उपेंद्र गिरी, वरिष्ठ सदस्य नवनीत सिंह,राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ संरक्षक प्रेमचंद तिवारी जी, जेपी सिंह, पंकज सिंह, विमलेश सिंह, मीडिया प्रभारी मुरली यादव, वरिष्ठ संरक्षक अजय यादव जी,जमुना सिंह,कार्यक्रम संयोजक राम पूजन तिवारी, मंडल महामंत्री श्रीमती अनीता त्रिपाठी जी,एवं महिला समाजसेवी श्रीमती शशि कला देवी जी एवं समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement