Latest:
उधमसिंह नगर

पर्यावरण मित्र राकेश के आकस्मिक निधन पर महापौर ने जताया गहरा शोक, स्वागत समारोह स्थगित

रुद्रपुर(खबर धमाका)। नगर निगम रुद्रपुर के स्थायी पर्यावरण मित्र श्री राकेश पुत्र श्री रामचरण, निवासी रमपुरा (वार्ड संख्या 22), जिनकी ड्यूटी वार्ड संख्या 36 घास मंडी क्षेत्र में थी, जिनका आज अचानक आकस्मिक निधन पर महापौर विकास शर्मा ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

महापौर ने कहा कि राकेश नगर निगम परिवार के अभिन्न अंग थे। उनके असामयिक निधन से पूरे नगर निगम परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कल आयोजित होने वाला स्वागत समारोह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

महापौर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

ॐ शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Advertisement