टिकट के दावेदार,2027 में क्या रुद्रपुर से भाजपा नेता चुघ की उम्मीद होगी पूरी? राय-सुमारी में ठोक चुके हैं दावा,पिछली बार एन वक्त पर हाथ से निकल गया था टिकट।देखिए राजनीतिक,व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर कितने है मजबूत।
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। उत्तराखंड की सबसे बड़ी विधानसभा रुद्रपुर में इस बार भाजपा किसे मैदान में उतारेगी इसको लेकर लगातार कायसबाजी का दौर चल रहा है। रायसुमारी में वर्तमान विधायक शिव अरोरा समेत 16 भाजपा नेता दावेदारी ठोकी चुके है, जिसमें यदि पार्टी ने वर्तमान विधायक का टिकट काटा तो मुख्य दावेदारों महापौर विकास शर्मा,भारत भूषण चुघ,धीरेन्द्र मिश्रा, अनिल चौहान, एडवोकेट प्रमोद मित्तल,ग्रामीण क्षेत्र से अमित नारंग में से किसी एक को जीत के पैमाने पर नापा जा सकता है।
सबसे पहले बात करते हैं एडवोकेट,समाजसेवी,मृदुभाषी और लगातार पार्टी की सेवा में लंबे समय पसीना वहां रहे भारत भूषण चुघ की। भाजपा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व. उर्मिला रानी चुग के पुत्र भारत भूषण चुघ की बात करें तो वह शुरू से से संग के स्वंय सेवक रहे हैं, राजनीति में भाजयुमो से लेकर पार्टी की में बाड़ी में कई पदों पर विराजमान रहे हैं,वर्तमान में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के साथ काशीपुर के प्रभारी है, 2022 में जब भाजपा ने पूर्व विधायक ठुकराल का टिकट काटा था तब उनका नाम फाइनल होने की चर्चा समाने आई थी,भाजपा से जुड़े नेताओं की मानें तो एक बार उनके नाम पर मुहर लग गई थी, लेकिन एन वक्त पर तत्कालीन जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को टिकट मिल गया। इसके बाद चुघ ने निकाय चुनाव में भी टिकट के लिए दावा ठोका था, लेकिन इस बार भी उनकी किस्मत साथ नहीं दे पाती, निकाय चुनाव में उनकी जगह विकास शर्मा को टिकट मिल गया। चुघ 2027 के चुनाव में खुद को सबसे बड़ा दावेदार मानकर चल रहे, उन्हें उम्मीद है इस बार किस्मत उनका साथ जरुर देगी।
सामाजिक स्तर की बात करें तो चुघ की पहचान रुद्रपुर में सबसे बड़े समाजसेवी के रुप में है,गरीब कन्याओं का विवाह कराना, गरीब बच्चों की शिक्षा ग्रहण करने के साथ गरीब मदद के रुप में उनकी बड़ी पहचान रही है।
देखिए रुद्रपुर से टिकट के दावेदार भारत भूषण चुघ का पूरा राजनीति दावा



