श्री बालाजी धाम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन और स्थापना दिवस पर सप्त दिवसीय हनुमत एवं महा रूद्र महोत्सव का आयोजन शुरू
रुद्रपुर(खबर धमाका)।-
श्री बालाजी धाम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन और स्थापना दिवस पर सप्त दिवसीय हनुमत एवं महा रूद्र महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय इस आयोजन में भगवान के विभिन्न रूपों को लेकर यज्ञ आहूत किया जाएगा। आज श्री नरसिंह जी के अवतार को लेकर यज्ञ आयोजित किया गया। श्री बालाजी धाम के सदस्य भारत भूषण चुघ ने बताया कि इस सात दिवसीय महायज्ञ में श्री गरुड़ जी का महायज्ञ, श्री वाराह जी का महायज्ञ, श्री हयगीव्र जी का महायज्ञ और श्री महा रूद्र जी का महायज्ञ आयोजित प्रतिदिन किया जाएगा। उन्होंने कहा की श्री बालाजी धाम मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमडता है। वर्ष 2020 में इस धाम की स्थापना श्री गुरुदेव महाराज जी के द्वारा की गई थी उसके पश्चात से ही यह धाम आस्था का केंद्र बन चुका है। श्री चुघ ने कहा की गदरपुर रोड स्थित एमनिटी स्कूल के पास यह धाम स्थापित किया गया है। श्री चुघ ने कहा की श्री बालाजी धाम की ओर से पिछले दिनों रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें लगभग 75 लोगों ने रक्तदान कर अपना सहयोग दिया। उन्होंने बताया की स्थापना दिवस पर देश के नामी गिरामी संत और महात्मा अपनी उपस्थित देंगे। इस अवसर पर आचार्य वीरेश्वर दातार,अनिमेष दातार, राजू शर्मा ,वेद प्रकाश, हर्ष ,सुधांशु, मयूर, सत्य, मुदित, अंकित, आयुष्मान ,राजेंद्र ,ओम प्रकाश, पवन उपाध्याय, आनंद अधिकारी, कृष्णानंद, तोयनाथ,बैकुंठ, रवि पांडे, खेमराज, राहुल, अशोक आदि मौजूद थे।


