उधमसिंह नगर

रेट्रो साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न पर चला रोलर। एसएसपी ने विश्व पर्यावरण दिवस लिया एक्शन। वोले भविष्य में ऐसे वाहनों को भी किया जायेगा ध्वस्त

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में सड़कों दौड़ती बुलेट वाइको में जोरदार पटाखे की आवाज आपने जरुरी सुनी होगी,कुछ लोग खासकर बिगडैले युवा इसे अपनी सान समझते हैं। शोर मचाने के साथ प्रदूषण के लिए घातक ऐसे बाइकों के खिलाफ पुलिस लगातार एक्शन ले रही है। पिछले कुछ दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पकड़ी गयी ऐसे 250 से ज्यादा बाइकों के रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्नो पर सोमवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी रोलर चलवा दिया।

उन्होंने ऐसा करके बाइकों रेट्रो साइलेंसर लगाकर पटाखा छोड़ने वाले उन लोगो को संदेश दिया दिया जो इसे अपनी शान समझते हैं।150 प्रेशर हॉर्न भी नष्ट कर दिए। एसएसपी ने कहां की आने वाले समय ऐसी बाइकों नष्ट करने का काम भी किया जायेगा। यानी की मतलब साफ की अगर आपकी बाइक में प्रेशर हॉर्न या फिर पटाखा छोड़ने वाला रेट्रो साइलेंसर है,तो उसे तत्काल हटा दें, नहीं आपको अपनी बाइक से भी हाथ धोना पड़ेगा। पुलिस आप पर भारी भरकम जुर्माना भी लगा सकती है। एसएसपी ने साफ किया की बाइक में जो मानक लागू है, उससे हटकर दूसरे मानक मान्य नहीं होंगे।