Latest:
उधमसिंह नगर

हरिद्वार में कल से होगा कायस्थ महासभा का बड़ा सम्मलेन  हजारों की संख्या में समाज के लोगों होंगे शामिल 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कुमाऊं प्रभारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरिद्वार के चित्रगुप्त घाट भूपलवाला में द्वितीय भगवान चित्रगुप्त कथा का आयोजन होने जा रहा है। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि चार अक्टूबर से पांच अक्टूतक चलने वाली कथा में गंगा आरती एवं धार्मिक अनुष्ठान,सांस्कृतिक और भजन संध्या कार्यक्रम,चित्रगुप्त कथा आकर्षण का केंद्र रहेगी। कथा का उददेश्य केवल धार्मिक आस्था को पुष्ट करना है,बल्कि समाज में एकता,संस्कृति व कर्तव्यबोध का संदेश देना भी है। बताया कि देश-प्रदेश के श्रद्वालुओं का हरिद्वार में जमावाड़ा लगेगा। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक चलेगा। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष अनूप दत्ता, संरक्षक ओपी सक्सेना, रमेश कुमार सिन्हा उपाध्यक्ष, नीरज माथुर, महामंत्री मुकेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।