Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में बिजली चोरी के खिलाफ वृहद अभियान, मचा हड़कंप।खेड़ा, दरियानगर व ट्रांजिट कैंप में विजिलेंस–यूपीसीएल की संयुक्त कार्रवाई।

नरेन्द्र राठौर (खबर धमाका)। शुक्रवार को रुद्रपुर के खेड़ा, दरियानगर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्रों में बिजली चोरी के विरुद्ध वृहद स्तर पर सघन कार्रवाई की गई। इस अभियान को विजिलेंस विभाग और उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की संयुक्त टीमों ने अंजाम दिया।

https://www.facebook.com/share/v/1CSrUvzWi2/

https://www.facebook.com/share/v/1acpTPyqFq/

https://www.facebook.com/share/p/17yMgzabmU/

अभियान के दौरान आवासीय एवं व्यावसायिक परिसरों में गहन जांच की गई, जिसमें मीटर बाईपास, अवैध कनेक्शन और सीधे लाइन से बिजली चोरी के कई मामले सामने आए। टीमों ने मौके पर ही अवैध संयोजन काटे और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी से न केवल विभाग को भारी राजस्व हानि होती है, बल्कि ईमानदार उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त भार पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह संयुक्त और सघन अभियान चलाया गया।

विजिलेंस और यूपीसीएल ने दो टूक शब्दों में कहा है कि बिजली चोरी के प्रति ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जा रही है और भविष्य में भी ऐसे वृहद अभियान लगातार जारी रहेंगे।