Latest:
उधमसिंह नगर

दूध का पैकेट लेने गए युवक पर जानलेवा हमला।फोड़ा सर,मुंह में तंमचा डालकर थोड़ा दांत।गंभीर अवस्था में घायल अस्पताल में भर्ती 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। निकटवर्ती ग्राम बिंदू खेड़ा में दूध का पैकेट लेने गए युवक पर जानलेवा हंमले का मामला समाने आया है।घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में घायल युवक के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।

https://www.facebook.com/share/v/19r28Bwpp9/

https://www.facebook.com/share/v/1JiENCXJUX/

https://www.facebook.com/share/v/17FF4jhZqL/

शहर से सटे बिंदू खेड़ा निवासी लखविन्दर सिंह ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में ताया कि गत रात्रि उसका बड़ा भाई सुरेन्द्र सिंह उर्फ चिक्कू पुत्र श्री पप्पू सिंह जो कि बिन्दुखेड़ा चौराहा पर दूध का पैकिट लेने के लिए गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे ग्राम रायपुर थाना रूद्रपुर निवासी राज सिंह उर्फ पवार पुत्र मलकित सिंह उर्फ मलकी, व ग्राम अमरपुर थाना रूद्रपुर निवासी गुरराज उर्फ राज पुत्र जरनैल सिंह व बिन्दुखेड़ा थाना रूद्रपुर निवासी बेन्त सिंह पुत्र गुलजार सिंह व एक अज्ञात इनका साथी जिन्होने धारदार हाथियार तलवार, कापा, लोहे की रॉड, पंच, कडड़ो से जान से मारने की नियत से प्रार्थी के भाई के उपर जान लेवा हमला कर दिया, जिसमें उसके भाई के सिर में तलवार मारी व पंच मारे व कापा मारे जिसे प्रार्थी के भाई का मौके पर ही सिर फट गया और वो लहु लोहान बेहोश होकर जमीन पर गिर गया,जिसको मरा हुआ छोड़कर उक्त लोग मौके से फरार हो गए ।

आरोप है कि गांव के ही बेन्त सिंह ने राज सिंह व गुरराज सिंह व एक अज्ञात इनका साथी को अपने घर में छुपा लिया और तीनो को पीछे के रास्ते से भगवा दिया, घायल को सरकारी अस्पताल रूद्रपुर ऐमबुलेन्स की साहयता से लेकर बेहोशी हालत में लेकर आया। उसके सिर में टाके आये है एक दाँत आगे का उपर वाला टूट गया है जिसकी हालत काफी नाजूक बनी हुई है।

घायल के भाई के मुताबिक आरोपी पेशेवर अपराधी है, पहले भी उनके खिलाफ की मुकदमे दर्ज हैं। उन्हें डर है कि आरोपी फिर उसपर व उसके परिवार पर हमला बोल सकते है। तहरीर में पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है