Latest:
उत्तराखंड

विश्लेषण: विधायक शिव अरोरा के साढ़े चार साल,रुद्रपुर में आए बड़े बदलाव।रिंगरोड,हाई-वे चौड़ीकरण,मेडिकल कालेज,ड्रेनेज सिस्टम समेत तमाम बडी उपलब्धियां जुड़ी खाते में।चाणक्य नीति से विरोधियों को हमेशा देते रहे मात,सफल कार्यकाल के लिए बधाई। 

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर विधायक सीएम शिव अरोरा का आज जन्मदिन है। बतौर विधायक शिव अरोरा अपना साढ़े छः माह का कार्यकाल पूरा कर चुके।2027 में वह फिर विधायक बने या या नहीं या भविष्य के गर्त में छिपा, लेकिन उनके कार्यकाल में रुद्रपुर कितना बदला है,शहर बदलाव आए हैं या नहीं इसका विश्लेषण भी जरूरी है, हालंकि विपक्ष हमेशा उनके कार्यकाल को लेकर सवाल खड़े करता रहा है।

सीए शिव अरोरा के कार्यकाल की बात करें तो सड़क और नाली से ऊपर उठकर रुद्रपुर में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, सबसे बड़ी उपलब्धि रिंग रोड की है। रिंगरोड उनकी ही कार्यकाल में बनकर तैयार है, जिससे रुद्रपुर को बड़ी राहत मिलेगी,जाम से मुक्ति तो लोगों का कीमती समय भी बचेगा।

इधर शहर से गुजर रहे नैनीताल हाईवे को त्रिशूल चौक से अटारिया रोड तक चौड़ीकरण की स्वीकृति भी छोटी उपलब्धि नहीं है। नैनीताल हाई-वे के चौड़ीकरण से रुद्रपुर में जिस प्रकार जाम लगता है, उससे काफी हद तक राहत मिलेगी।

इसके साथ ही काशीपुर बायपास रोड का चौड़ीकरण, नैनीताल रोड पर प्रवेश द्वार हो या फिर ड्रेनेज सिस्टम के लिए सैकड़ों की स्वीकृति। यह सब ऐसे काम है,जिनकी स्वीकृति मिल चुकी कुछ काम शुरू हो चुके हैं,तो कुछ का श्रीगणेश होने वाला। ड्रेनेज सिस्टम बनने से शहर में जल-भराव से की समस्या से मुक्ति मिल जायेगी।

रुद्रपुर में राजकीय मेडिकल कालेज के भी इसी वर्ष शुरू होने की सम्भावना है,यदि यह सम्भावना सकारा हुई तो विधायक शिव अरोरा के कार्यकाल की यह सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जायेगी। मेडिकल कालेज से रुद्रपुर ही नहीं पूरे प्रदेश के युवाओं को डाक्टर बनने का मौका मिलेगा तो क्षेत्र के लोगों को इलाज़ कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

इसके साथ ही रुद्रपुर तहसील का नया भवन की स्वीकृति, कलेक्ट्रेट परिसर में वन तैयार हो चुका …भवन, त्रिशूल चौक, डमरू चौक, गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण, सिंचाई विभाग में पार्किंग की स्वीकृति समेत तमाम ऐसे काम है,जो विधायक शिव अरोरा के कार्यकाल में हुए हैं। नैनीताल हाई-वे पर कलेक्ट्रेट और सिडकुल में बने खबर फुट ब्रज का श्रेय भी कहीं न कहीं शिव अरोरा लेने के हकदार हैं।

यह सभी वो काम है जो लोकल सड़क और नाली से इतर है, क्योंकि नाली सड़क का काम हर विधायक अपने कार्यालय में करता रहा है, लेकिन बड़े काम की लिस्ट देखी जाए तो रुद्रपुर में पहले के विधायक उनके समाने ठहरते नजर नहीं आयेंगे।

बात बदलाव की करें सभी स्वीकृति और निर्माणधीन काम 2027 से पहले हुए तो रुद्रपुर पूरी तरह बदल जायेगा। चौड़ी सड़क मेडिकल कालेज, पार्किंग, रिंगरोड सबसे सब बड़े प्रोजेक्ट के लिए पैसा भले ही सरकार ने दिया हो , लेकिन उनकी पैरावी और मांग विधायक स्तर से हुई है, इसके लिए कोई इंकार नहीं कर सकता।

इधर सीए शिव अरोरा जिला अध्यक्ष से लेकर विधायक बनने तक सफर देखें तो यह काफी दिलचस्प और मुश्किल भरा रहा है। जिलाध्यक्ष रहते उन्होंने ऊधमसिंहनगर में पार्टी को मजबूत किया तो दो बार के विधायक रहे तो 2022 में राजकुमार ठुकराल को मात देकर भाजपा का टिकट ले लिया। चुनाव के दौरान उन्हें हराने के लिए पूरी घेराबंदी हुई , लेकिन सीए शिव अरोरा 20 हजार से ज्यादा के अतंर से विधायक चुने गए। 2027 के चुनाव से पहले भी विपक्ष और पार्टी में ही बैठे लोग उन्हें रोकने के लिए पूरी घेराबंदी कर रहे हैं, लेकिन उनकी चाणक्य नीति सभी को मात देती नजर आ रही है।

कुल मिलाकर विधायक शिव अरोरा का अब तक कार्यकाल शानदार रहा है,और रुद्रपुर में बड़े बदलाव आए हैं।