Latest:
उधमसिंह नगर

अनिल चौहान भी है रुद्रपुर से 2027 में टिकट के दावेदार। किसान मोर्चा के रह चुके हैं प्रदेश, पत्रकारिता के साथ भाजपा संगठन में भी रहे सक्रिय। परिवार का राजनीति से से बड़ा जुडाब

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। 2027 के विधानसभा चुनाव में रुद्रपुर सीट रायसुमारी के समाने आए नामों में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान का नाम भी शामिल हैं। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ ही वह भाजपा संगठन के तमाम पदों पर काम कर चुके हैं। 2017,2022 विधानसभा चुनाव में उन्होंने टिकट की दावेदारी की थी ,2027 से पहले चौहान पिछले काफी दिनों से टिकट के लिए भाग-दौड़ करते नजर आ रहे हैं।

अनिल चौहान की बात करें तो पत्रकारिता करते करते राजनीति की जुड़े अनिल चौहान प्रधान संघ कै जिला अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह रह चुके हैं,इसके अलावा भाजपा संगठन के की पदों पर भी काम किया है। वर्तमान में वह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। राजनीति से उनके परिवार का गहरा रिश्ता है, मां लंबे समय से प्रधान रही थी तो भाई पाषर्द है,एक भाई छात्र राजनीति में भी मजबूत पकड़ रखता है।

——————————————————————-

अनिल चौहान का राजनीतिक एवं संगठनात्मक परिचय

भारतीय जनता पार्टी — उत्तराखंड

अनिल चौहान एक अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता, किसान हितैषी, पत्रकार एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने लंबे समय से सामाजिक जीवन, ग्रामीण विकास, संगठनात्मक कार्यों और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है।

प्रमुख संगठनात्मक एवं राजनीतिक दायित्व

वर्तमान में भाजपा उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

– पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा, उत्तराखंड।

– पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भारतीय जनता पार्टी।

– पूर्व जिला संयोजक, पंचायत प्रकोष्ठ, ऊधम सिंह नगर।

– पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व सह-संयोजक, नैनीताल–ऊधम सिंह नगर लोकसभा चुनाव।

– संगठन के निर्देश पर बंगाल,उत्तर प्रदेश, बिहार,ओर उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के चुनावों में सक्रिय भागीदारी

– पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला ग्राम प्रधान संगठन।

– पूर्व ग्राम प्रधान, ग्राम भूरारानी।

– पूर्व महामंत्री, प्रेस क्लब एवं ग्राम प्रधान संगठन।

– पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान सांध्यकालीन समाचार पत्र अमन केसरी के संपादक के रूप में कार्य।

संघर्ष एवं सामाजिक योगदान

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान श्री अनिल चौहान जी ने सक्रिय भागीदारी की तथा आंदोलन के दौरान 22 दिनों तक फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद रहे। सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ उन्होंने सरकारी नौकरी न लेने का निर्णय भी लिया।

किसानों, ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच उनके लंबे अनुभव को जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण आधार माना जा सकता है।

Advertisement