*रक्षाबंधन से पहले ऊधमसिंहनगर में खाय सुरक्षा की तबाड़तोड़ छापेमारी।* *डेयरियों, मिष्ठान भंडारों पर नजर, 11 जगहों से लिए सैंपल,*
रुद्रपुर(खबर धमाका)।-आगामी रक्षाबन्धन त्यौहार के दृष्टिगत सचिव स्वास्थ्य एवं खाय सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर श्री नितिन भदौरिया द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु व खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा उपायुक्त, कुमांऊ मण्डल, डा० राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में खाद्य संरक्षा, टीम में शामिल जनपद ऊधम सिंह नगर के सहायक आयुक्त, (खाद्य संरक्षा) ललित मोहन पाण्डे, श्रीगती आशा आर्या, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रूद्रपुर द्वारा सघन अभियान के तहत छापेमारी की कार्यवाही करते हुए खाद्य प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया। अमानकीकृत एनालॉग डेयरी पदार्थों / गिठाईयों की जांच के लिए जयनगर/कालीनगर/दिनेशपुर / महतोषमोड़ क्षेत्र स्थित मार्केट में डेयरियों, मिष्ठान भंडारों आदि का निरीक्षण कर सरकार डेयरी से 01 नमूना पनीर का लिया गया तथा निरीक्षण के दौरान गन्दगी व अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों के निर्माण के चलते प्रतिष्ठान के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी। जयनगर स्थित गाया डेयरी से गाय के दूध का 01 नमूना लिया गया। इसके पश्चात् दिनेशपुर स्थित कृष्णा एवं फास्ट फूड से मावा की बर्फी, माखन डेयरी से 01 नमूना घी का लिया गया। कुमांऊ स्वीट्स एण्ड कन्फैक्श्नरी कालीनगर के विरूद्ध गन्दगी व अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों के निर्माण के चलते प्रतिष्ठान के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी
महतोषमोड स्थित नारंग डेयरी एण्ड स्वीट्स से खोया एवं पनीर का 01-01 नमूना लिया गया तथा राजू डेयरी एण्ड स्वीट्स से मिल्क केक व पनीर का नमूना लिया गया।
इसके अतिरिक्त काशीपुर में श्रीगती अपर्णा साह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, काशीपुर द्वारा रामनगर रोड, काशीपुर स्थित ओम स्वीट्स से मावे की बर्फी, भगवती स्वीट्स से पेड़ा, एवं तुलीराम स्वीट्स से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया।
इस प्रकार प्रवर्तन टीम द्वारा कुल 11 नमूने लिये जिनको परीक्षण हेतु राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में भेजा जायेगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर तथा नमूने मानकों के अनुरूप सही न पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप खाद्य एवं पेय पदार्थों का निर्माण, संग्रहण, वितरण व विक्रय करने के निर्देश दिये गये। निर्देशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
सभी प्रतिष्ठानों के स्वामी / विक्रेताओं को संदिग्ध खाद्य पदार्थों को विक्रय नहीं करने के निर्देश दिये गये। सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि यदि किसी भी खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा एफ०एस०एस०ए० एक्ट 2006 के मानकों के अनुरूप नहीं पाये जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों का विक्रय/ संग्रहण / निर्माण किया जाता है एवं बिना पंजीकरण/लाईसेंस के खाद्य कारोबार किया जाता है तो उसके विरूद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जायेगी, साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि खाद्य पदार्थों के क्रय बिलों पर एफएसएसएआई एलआईसी नो. अंकित होना चाहिये।
बाह्य प्रदेशों से केवल पंजीकृत / लाईसेंसधारी खाद्य कारोबारकर्ता से ही खाद्य पदार्थों को क्रय करने के निर्देश दिये, एवं खाद्य पदार्थों के क्रय विक्रय करने का दैनिक रिकोर्ड रखने के लिए कहा गया। साथ ही आम जनमानस से अपील की गई कि खाद्य एवं पेय पदार्थों को खरीदते समय निर्माण तिथि/उपभोग की तिथि व खाद्य कारोबारकर्ता का खाद्य लाईसेंस एवं पंजीकरण अवश्य देख लें तथा निम्न गुणवत्ता, अस्वछकर एवं अस्वस्थ्यकर खाद्य सामग्री विक्रय किये जाने पर टोल फ्री नम्बर 18001804246 पर शिकायत कर सकते हैं।
अभियान दल में जनपद ऊधम सिंह नगर के राहायक आयुक्त, (खाद्य संरक्षा) ललित मोहन पाण्डे, श्रीमती आशा आर्या, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रूद्रपुर एवं श्रीमती अपर्णा साह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, काशीपुर, आदि सम्मिलित रहे।
