Latest:
उधमसिंह नगर

बड़ी खबर:जिलाधिकारी ने किये 7 उपजिलाधिकारियों के तबादले।पढ़िए पूरी,किस एसडीएम को कहा कि मिली जिम्मेदारी 

रुद्रपुर (खबर धमाका)। नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने 6 तहसीलदारों के तबादले के बाद अब 7 उपजिलाधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने उक्त तबादलों का आदेश जारी कर दिया है।

1. उपजिलाधिकारी हल्द्वानी पारितोष वर्मा को कालाढूंगी का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

2. उपजिलाधिकारी रामनगर राहुल शाह को हल्द्वानी का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

3. उपजिलाधिकारी (न्यायिक) हल्द्वानी तुषार सैनी को श्री कैंचीधाम का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

4. उपजिलाधिकारी (न्यायिक) नैनीताल प्रमोद कुमार को रामनगर का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

5. उपजिलाधिकारी कालाढूंगी रेखा कोहली को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) हल्द्वानी बनाया गया है।

6. उपजिलाधिकारी श्री कैंचीधाम विपिन चन्द्र पंत को प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय नैनीताल बनाया गया है।

7. प्रभारी अधिकारी मुख्यालय नवाजिश खलिक को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) नैनीताल बनाया गया है।