Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ की चाय पर चर्चा,खुद किया भुगतान 

रचना राठौर(खबर धमाका)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा बाजार में स्थानीय लोगों के साथ चाय पर चर्चा की और दुकानदारों से खरीदारी कर डिजिटल माध्यम से पेमेंट किया।

हमारे स्थानीय बाजार, छोटे व्यापारी और कारीगर हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देकर हम अपने स्थानीय उत्पादों और मेहनतकश लोगों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।