बड़ी खबर,पिथौरागढ़ जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग।अनुशासनहीनता पर प्रदेशाध्यक्ष ने लिया एक्शन
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए पिथौरागढ़ जिला महिला कांग्रेस की पूरी जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला द्वारा मंगलवार को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, 30 जून 2026 को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ के दौरान पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष भावना नगरकोटी द्वारा पार्टी मंच पर गंभीर अनुशासनहीनता की घटना सामने आई। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए संगठन ने पूरी जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया।
जारी आदेश में कहा गया है कि संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।
इस आदेश की प्रतिलिपि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस विधायक दल के नेता यशपाल आर्य, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, कांग्रेस महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा, एआईसीसी के सचिव एवं सह-प्रभारी मनोज यादव तथा सुरेंद्र शर्मा सहित महिला कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।
प्रदेश महिला कांग्रेस की इस कार्रवाई को संगठन में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
