ठुकराल के खिलाफ एक जुट हुई भाजपा,गोल टोपी पहनाने पर फोकस।भाजपा के विधायक-महापौर की भी खत्म हुई दूरियां।भाजपा के हमलों के बीच कांग्रेस में भी अलग-थलग पड़े ठुकराल। ठुकराल को कांग्रेस नेता मीना बता चुकी है महिला विरोधी, मोहन खेड़ा घोषित कर चुके हैं भाजपा का रिजेक्ट माल
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। भाजपा से टिकट कटने बगावत और अब हाथ थाम चुके रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही। पिछले दिनों तक गुटबाजी में फंसीं भाजपा ठुकराल की कांग्रेस में ज्वाइनिंग के एकजुट और एक मंच पर दिखाई दे रही। भाजपा के विधायक से महापौर व अन्य नेता सीधा ठुकराल पर हमला बोलकर उन्हें गोल टोपी का बड़ा नेता साबित करने में फोकस कर रहे हैं।
रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अभी चार दिन पहले ही कांग्रेस का दामन साधा है। इसके बाद वह रुद्रपुर पहुंचे तो लोगों उनका स्वागत किया, जुलूस निकाला, आतिशबाजी हुई, मिष्ठान भी बांटा गया। ठुकराल की कांग्रेस ज्वाइनिंग के बाद हर जगह जगह पर चर्चा होती दिखी।
इधर ठुकराल ने जैसे ही हाथ थामा, भाजपा के नेताओं के बीच काफी समय से दिख रही दूरियां छूमंतर हो गई। विधायक हो या महापौर, संगठन सब एक साथ खड़ा चुका है। सोमवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले नगर निगम में आयोजित बैठक में विधायक और महापौर एक मंथन करते नजर आए तो त्रिशूल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा का हर नेता ठुकराल पर प्रहार करता दिखा। महापौर विकास शर्मा ने तो साफ की रुद्रपुर के मतदाता भाजपा के विचार से जुड़े हैं,यह गोल टोपी नहीं चलने वाली है, उन्होंने कहा कि ठुकराल का कांग्रेस में दम घुट जाएगा, क्योंकि वह न तो जय श्रीराम कहने की आजादी है और न ही वंदेमातरम बोलने की। उन्होंने कहा इस यह भाजपा 50 हजार के अतंर से जीत दर्ज करेगी।
विधायक शिव अरोरा तो काफी आक्रमक नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सदस्यता लेकर लौटे पूर्व विधायक को भोले नाथ का त्रिशूल नजर नहीं आया,वह सीधे गौंटिया में सजदा करने पहुंच गए, रम्पुरा जो हिंदू आबादी वाला क्षेत्र है वह गैर धर्म के लोगों को लेकर जुलूस निकालकर उन्होंने अपनी मानसिकता साफ कर दी है। विधायक ने गौंटिया में सजदा करने वालों को अब गोल टोपी से दिक्कत हो रही है, विधायक ने चेताया कि अभी तो सिर्फ कुछ लोगों ने फोटो वायरल की है, आने वाले दिनों में हजारों लोग उन्हें गोल टोपी पहनाने वाले हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक हमेशा लैंड जिहाद,लव जिहाद फैलाने वालों का साथ देते रहे हैं और अब वह उसी पार्टी में भी शामिल हो गए हैं, जिसे राष्ट्रविरोधी कहा जाता है।
त्रिशूल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता वेद ठुकराल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा,भाजयुमो के जिला बिट्टू चौहान, एडवोकेट प्रमोद मित्तल,सुरेश कोली ने भी अपने सम्बोधन में ठुकराल और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
जिससे साफ हो गया कि ठुकराल के खिलाफ अब रुद्रपुर में भाजपा एक मंच पर आ चुकी है,और सभी का लक्ष्य कहीं न कहीं ठुकराल को गोल टोपी पहनाना है।
इधर ठुकराल की कांग्रेस में ज्वाइनिंग की बात करें तो अभी तक कांग्रेस उनके साथ खड़े होने में परहेज कर रही है। रुद्रपुर की वरिष्ठ नेता मीना शर्मा पहले ही ठुकराल को महिला विरोधी करार देकर अपने सभी पदों से इस्तीफा दे चुकी है। महापौर का चुनाव लड चुके मोहन खेड़ा उन्हें भाजपा का रिजेक्ट माल बता चुके हैं। पार्टी के पुराने नेता भी उनसे दूरियां बनाए हुए हैं।
ऐसे में भाजपा के चक्रव्यूह से ठुकराल कैसे बाहर निकलेंगे यह देखने वाली बात होगी।
