Latest:
उधमसिंह नगर

डीजीपी के आदेश पर कप्तान की आपात बैठक। SHO/SO करेंगे भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में भम्रण पेशेवरों अपराधियों को चिन्हित कर होगी कार्रवाई सभी शिकायती पत्रों को करना होगा स्वीकार

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों को अवगत कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा की गई जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक, दिए गए सख्त दिशा निर्देश।

डीजीपी के आदेश पर कप्तान की आपात बैठक। SHO/SO करेंगे भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में भम्रण पेशेवरों अपराधियों को चिन्हित कर होगी कार्रवाई सभी शिकायती पत्रों को करना होगा स्वीकार

ऊधमसिंहनगर के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एस एस पी मंजूनाथ टीसी 

रविवार को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा दिए दिशा निर्देशों को अवगत कराने के लिए जनपद में नियुक्त सभी पुलिस अधिकारियों की आपातकालीन बैठक ली गई जिसमें निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए गए :

डीजीपी के आदेश पर कप्तान की आपात बैठक। SHO/SO करेंगे भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में भम्रण पेशेवरों अपराधियों को चिन्हित कर होगी कार्रवाई सभी शिकायती पत्रों को करना होगा स्वीकार

01- जनपद में सभी थानों में आने वाले शिकायतकर्ताओं की शत प्रतिशत प्रतिदिन सुनवाई जनसुनवाई अधिकारी द्वारा की जाएगी तथा समस्त शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्र रिसीव करके दिए जाएंगे।
02-जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी अपने अधीनस्थ थानों में चल रहे निर्माण कार्यों/पेंडिंग विवेचनाओ को समाप्त करने हेतु व्यक्तिगत रूप से प्रयास करेंगे।
03- जनपद के सभी कोतवाली/थानों में संसाधन जैसे वाहन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और आर्म्स अमुनेशन के उच्चीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए शीघ्र अतिशीघ्र अधिक से अधिक प्रस्ताव दिए जाएं।
04-जनपद के सभी थानों में सीसीटीवी, कंप्यूटर संसाधन व अन्य सामग्री के उच्चीकरण हेतु शीघ्र अतिशीघ्र प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेजे जाएंगे।
05-जनपद के सभी SHO/SO/चौकी इंचार्ज “PEAK HOURS” में अपने अपने क्षेत्रों भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर लगातार भ्रमण करेंगे,सभी “VISIBLE POLICING” का एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
06-सभी SHO/SO व चौकी इंचार्ज ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था का संचालन करेंगे, इसके अतिरिक्त जनपद में ट्रैफिक सुचारू रूप से चलाने व वाहनों की पार्किंग के लिए नई जगह ढूंढने व अवैध अतिक्रमण हटाने तथा नई लेन बनाए जाने हेतु 04 दिवस के भीतर संबंधित विभागों तथा जनता के साथ संपर्क कर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारेंगे।
07-जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध ANTF टीम तथा सभी SHO/SO/ चौकी इंचार्ज अपने अपने क्षेत्रों में एक्टिव क्रिमिनल्स के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करेंगे ।
08-सभी विवेचको को अपनी विवेचनाए अतिशीघ्र समाप्त करने हेतु निर्देशित किया गया, बेवजह पेंडिंग ना रखें।
सभी को दिशा निर्देश दिए गए की अपने अपने दायित्वों को बखूबी निभाएंगे,वेलफेयर का समुचित ध्यान रखा जायेगा यदि कोई अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करेगा तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।