Latest:
उधमसिंह नगर

कांग्रेसजनों ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)।  महानगर कांग्रेस ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सी-पी शर्मा एवं कांग्रेस नेत्री ममता रानी के नेतृत्व में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ ही मिष्ठान वितरण किया गया। बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने ना सिर्फ देश के संविधान को बनाया बल्कि समरसता के उस भाव को भी आगे बढ़ाया है, जो भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। अंबेडकर ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने देश की अऽंडता एवं एकता के लिए सतत प्रयास किया, उन्होंने ऐसे संविधान का निर्माण किया जिसमें से सभी वर्गों को समानता का भाव मिले। बाबा साहब डॉ-भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक समरसता को बढ़ाने और भेदभाव की ऽाई पाटने के लिए देश को सशत्तफ़ संविधान दिया। अंबेडकर जी को भारतीय संविधान का शिल्पकार भी कहा जाता है। जिसके आधार पर आज भारत देश की प्रशासनिक व्यवस्था चल रही है जिसमे सभी प्रकार से सभी वर्गों को समान अवसर दिए गए है। डा- आंबेडकर ने सभी वर्गों के लिए बेहतर कार्य किया। सच्चे अर्थों में देश के हर वर्ग के लिए आंबेडकर प्रेरणा स्त्रेत हैं। उन्होंने समाज और देश को संगठित करने और संघर्ष करने का नारा दिया था।डा- भीमराव आंबेडकर का सपना था कि समाज में हर व्यत्तिफ़ शिक्षित हो। शिक्षित समाज से ही देश व प्रदेश का विकास संभव है।

कांग्रेस नेत्री ममता रानी ने कहा कि हमें डॉक्टर अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर उनके सामाजिक शैक्षणिक और आर्थिक विचारों को स्वीकार करना होगा और समाज में उनके द्वारा कही गई बातों को मनन कर समता ,समानता और न्याय की भावना भारत की सामाजिक संरचना में शामिल कर भारत को आगे बढ़ाना है जिस तरह भगवान बुद्ध ने करुणा की राह दिऽाई थी उसी तरीके से आधुनिक भारत में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने करुणा का पाठ पढ़ाया उन्होंने कहा कि आज हमारी राह में अन्याय अभाव और अज्ञानता बाधक बनी हुई है हमें इस अन्याय ,अभाव और अज्ञानता को दूर कर देश को विश्व गुरु बनाना है भारतवर्ष को गर्व है की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान पूरे विश्व को ज्ञान देता है।

इस अवसर पर सतीश कुमार, बाबू खान, उमा सरकार, सुनील आर्य बाबू विश्वकर्मा, राहुल प्रजापति, निसार अहमद, रईस अहमद, आजम खान, उमर खान, नरेश पाल सागर, भूपेश सोनी, रामपाल सिंह, अनीस खान, अनुज दीक्षित, अनिल सिंह, सेवा राम, राधेश्याम बंसल, तेज सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहै।

error: Content is protected !!