आबकारी विभाग को मिली बड़ी सफलता, सितारगंज में अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
रुद्रपुर(खबर धमाका)। जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर के निर्देशन में अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में सितारगंज क्षेत्रान्तर्गत में अभियुक्त जसवंत सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी- सितारगंज को एक प्लास्टिक कट्टे में 48 पव्वे 8 pm gold व 22 पव्वे Macdwell no 1 whiskey (कुल 70 पव्वे) अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।।इस कार्यवाही में क्षेत्र -02 खटीमा के आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में उप0 आबकारी निरीक्षक जगदीश कुमार,प्रधान आबकारी सिपाही नितेश भारद्वाज,आबकारी सिपाही दीपक चंद्र, बबीता राय, रचिता पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे l यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
