Latest:
उधमसिंह नगर

आबाकारी विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान,260 लीटर कच्ची शराब बरामद।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधम सिंह नगर में जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर  महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर, क्षेत्र -04 बाजपुर तथा जनपदीय प्रवर्तन दल उधमसिंह नगर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से बग्गा सिंह पुत्र जग्गा सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर बगल में बह रहे नाले के किनारे तथा कलियावाला से गढ़ी हुसैन जाने वाली सड़क किनारे झाड़ियों से लगभग 240 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, असीस सिद्दीकी, उप आबकारी निरीक्षक, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या, कृष्ण चन्द्र, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन दल के देवेन्द्र कुमार, उप आबकारी निरीक्षक, राखी, बलजीत सिंह, क्षेत्र -04 बाजपुर से रेणुका बोरा, अर्चना यादव आबकारी सिपाही मौजूद रहें। अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।