कालियवाला में आबकारी विभाग की छापेमारी,40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
रुद्रपुर(खबर धमाका)। जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला में अवैध कच्ची शराब के भण्डारण व बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला में बाबू सिंह पुत्र जुम्मा ज्ञसिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके घर से लगभग 40 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। टीम में धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, आशीष सिद्दीकी, उप आबकारी निरीक्षक, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, कृष्ण चन्द्र, आबकारी सिपाही, सुमन आर्या, अंजली गोसाईं, नैनिका राणा आबकारी सिपाही मौजूद रहें। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
