Latest:
उत्तराखंड

*एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में ली गोष्ठी, “ऑपरेशन साइबर हॉटस्पॉट -2026” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिए सख्त एवं आवश्यक दिशा-निर्देश*

नरेन्द्र राठौर खबर धमाका)। साइबर अपराधों की रोकथम एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु दिनांक 24/08/2026 से 31/08/2026 तक “ऑपरेशन साइबर हॉटस्पॉट -2026” चलाया जाएगा*

गुरुवार को को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर  अजय गणपति द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर के मीटिंग हॉल में जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर “ऑपरेशन साइबर हॉटस्पॉट -2026” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट निर्देश दिए कि साइबर अपराध के मामलों में केवल व्यक्तिगत टारगेट पर कार्यवाही तक सीमित न रहते हुए उसके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क, सहयोगियों एवं वित्तीय/डिजिटल कड़ियों को चिन्हित कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।*