Latest:
उधमसिंह नगर

*एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में खटीमा पुलिस ने विद्युत केबल चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़।**विद्युत केबल चोरी करने वाले चार शातिर चोर गिरफ्तार* *घटना में प्रयुक्त कार एवं करीब ₹2.50 लाख कीमत की चोरी की विद्युत केबल बरामद*

रुद्रपुर(खबर धमाका)। खटीमा क्षेत्र में विधुत केबल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 20 अगस्त 2026 को अवर अभियंता श्री विनोद चंद्र जोशी, 33/11 केवी उपसंस्थान हल्दी, खटीमा द्वारा डायल-112 के माध्यम से सूचना दी गई कि ग्राम चंदेली में अज्ञात चोरों द्वारा 11 केवी कृषि फीडर चंदेली की विद्युत लाइन से केबल काटकर चोरी कर ली गई है। चोर चोरी की गई केबल को का कार में भरकर ग्राम चंदेली से ग्राम बंडीया की ओर भाग रहे हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी सत्रहमील मझौला, उपनिरीक्षक किशोर पंत पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्राम बंदिया में भीम कॉलोनी के पास विद्युत विभाग की टीम के सहयोग से संदिग्ध कार संख्या UK-06-BF-0797 को रोककर उसमें सवार चार व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।

कार की तलाशी लेने पर उसमें विद्युत केबल के लगभग 2–3 फीट लंबे करीब 165 टुकड़े बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2.50 लाख है।

पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों द्वारा पूर्व में भी खटीमा क्षेत्र में विद्युत केबल चोरी कर उसे कबाड़ियों को बेचने/भेजने की बात बताई गई है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों तथा चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

चारों अभियुक्तों को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है। अवर अभियंता श्री विनोद चंद्र जोशी की तहरीर के आधार पर थाना खटीमा पर अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त गण

1- अलीम पुत्र सगीर अहमद निवासी ग्राम सिरौलीकला थाना पुलभट्टा जिला ऊधमसिंहनगर

2-जुनैद पुत्र लियाकत अली निवासी दोपहरिया रोड़ सिरौलीकला थाना पुलभट्टा जिला ऊधमसिंहनगर

3- मो0 अय्यूब पुत्र मो0 ईषू निवासी सिरौलीकला थाना पुलभट्टा जिला ऊधमसिंहनगर

4- पिन्टू कुमार सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी नगला थाना पन्तनगर जिला ऊधमसिंहनगर