सरकारी जमीन,नदी,नाले और तालाब भी निगल गए भूमाफिया।देव होम के बाद अन्य कालौनियो पर भी प्रशासन की नजर।रुद्रपुर के आस-पास के गांवों में विकसित कालौनियो में हुआ है बड़ा खेला।सड़क और पार्क होने के बाद भी आखिर कैसे हो रही पूरी जमीन की रजस्ट्रियां।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर के काशीपुर रोड पर देव होम के बिल्डर द्वारा करोड़ों की सरकारी जमीन कब्जाने का हुए खुलासें के बाद क्षेत्र की अन्य वैध और अवैध कालौनियो पर भी प्रशासन फीता डाल सकता है, चर्चा कि गंगापुर,फुलसुंगा,प्रीत बिहार और जयनगर क्षेत्र में भी बिल्डरों ने सरकारी जमीन,नदी, नालों ,तालाब की जमीन कब्जा रखी है, प्रशासन ने यदि जांच की तो आधा दर्जन से ज्यादा कालौनियो में बुल्डोजर चलना तय है।
शहर के काशीपुर रोड स्थिति देव होम कालौनी में ढेड एकड़ के करीब सरकारी भूमि पर कब्जा करने की पुष्टि हो चुकी है, प्रशासन इस कालौनी को सीज कर चुका है।इधर देव होम के बाद रुद्रपुर के आस-पास क्षेत्र काटी गई बैध और अवैध कालौनियों में भी सरकारी भूमि पर कंक्रीट के महल खड़े होने की चर्चाएं चल रही है। सबसे पहले हम आपको बता कि रुद्रपुर आस-पास पहले भूरा रानी,प्रीत बिहार, गंगापुर,फुलसुंगा, प्रीत बिहार, जगतपुरा जैसे गांव मौजूद थे,इन सभी गांवों में काफी मात्रा में सरकारी जमीन यानी ग्राम सभा की जमीन, तालाब ,नाले,नदी मौजूद थी, सिडकुल बनने के बाद जमीन धीरे-धीरे सोने के भाव हो गई,तो यह पर भूमाफिया सक्रिय हो गए। रुद्रपुर के नगर निगम बनने के बाद यह सभी गांव शहर में शामिल हुए, लेकिन सवाल यह कि इन गांव की जो मौजूद सरकारी जमीन, तालाब ,नदी,नाले कहा गए,इस जमीन को कौन निगल गया,इसका जबाब है कि इन क्षेत्रों में भू-माफियाओं के द्वारा खड़ी की गई वैध/अवैध कालोनियों में इस जमीन पर कंक्रीट के महल खड़े हो चुके हैं। भू-माफियाओं ने सिस्टम के मुंह फेर लेने से सरकारी जमीन बेच डाली है। रम्पुरा, ट्रांजिट कैंप,फुलसुंगा, गंगापुर, भूरा रानी,बगबाडा ,जगतपुरा,प्रीत बिहार बड़े पैमाने आज भी अवैध कालौनियां विकसित हो रही है।
जानकारों की मानें तो क्षेत्र की अधिकांश कालौनियो का उनका जितना रकबा है उतनी जमीन की रजस्ट्रियां हुई तो,सवाल यह कि जब पूरी जमीन की रजस्ट्रियां हुई तो फिर इन कालौनियो में रास्ता और पार्क, मंदिर की जमीन कहां से छोड़ी गई है,अगर सभी कालौनियों की सही से नपाई हो तो बुल्डोजर चलने की नौबत खड़ी हो जायेंगी।
इधर खबर यह भी प्रशासन क्षेत्र की सभी कालौनियों पर फीता डालने की तैयारी कर रहा।
इधर जल्द ही इन कालौनियों का खुलासा भी किया जायेगा।
क्रमशः पार्ट- 02
