उधमसिंह नगर

गदरपुर में जघन्य हत्या काण्ड का खुलासा,घटना में सम्मिलित 02 नामजद अभियुक्तो को किया गिरफ्तार व 01 विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया, एक लाईसेन्सी रिवॉल्वर,एक खोखा कारतूस व 05 अदद जिंदा कारतूस बरामद ।

गदरपुर में जघन्य हत्या काण्ड का खुलासा,

घटना में सम्मिलित 02 नामजद अभियुक्तो को किया गिरफ्तार व 01 विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया,

एक लाईसेन्सी रिवॉल्वर,एक खोखा कारतूस व 05 अदद जिंदा कारतूस बरामद ।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। पारिवारिक विवाद में गदरपुर क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस एक रिवाल्वर, एक खाली कारतूस व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक वादी मुकदमा उर्मिला सिंह पत्नी स्व० श्री सर्वेश्वर सिंह निवासी ग्राम बकैनिया कोतवाली गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर कोतवाली हाजा आकर एक किता तहरीर बाबत दिनांक 29-03-2026 को समय 08:30 बजे उसके पति सर्वेश्वर सिंह को जमीन विवाद के कारण रंजिशन अभियुक्तः 1. सर्वजीत सिंह पुत्र . स्वर्गीय रामचंद्र, 2. रविशंकर उर्फ़ गुड्डू पुत्र रामअयोध्या 3. गौरव पुत्र रवि शंकर, आदि निवासीगण उपरोक्त के द्वारा वादिनी के घर के बाहर रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी, संबंधित लाकर दाखिल की। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली गदरपुर में मुकदमा अपराध सं0 101/2026 धारा 103(1)/115(2)/351(2). बी०एन०एस० बनाम सर्वजीत सिंह आदि उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

हत्या जैसे जघन्य अपराध की घटना के दृष्टिगत अभियोग से संबन्धित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिह नगर के द्वारा उक्त अभियोग सफल जल्द अनावरण हेतू ‘कडाई से दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर कोतवाली गदरपुर पुलिस द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अपराध/पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर जनपद उधम सिह नगर तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा विवेचक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गदरपुर के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही कर सुरागरसी पतारसी, मोबाईल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर मुखबिर खास की सूचना पर कुईखेड़ी तिराहे के पास. सकैनिया मे 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ कर नाम पता पूछते हुए क्रमशः 1. सर्वजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र, 2. रविशंकर उर्फ़ गुड्डू पुत्र रामअयोध्या निवासीगण ग्राम बकैनिया कोतवाली गदरपुर को हिरासत पुलिस लिया गया व विधिविवादित किशोर को नियमानुसार अपने संरक्षण में लिया गया। घटना में प्रयुक्त रिवॉल्वर मय 01 अदद खोखा कारतूस 32 बोर व 05 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर को बरामद कर सील सर्वे मोहर किया गया। अभियुक्त गण क्रमशः 01. सर्वजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र उपरोक्त को धारा 103 (1)/115(2)/351(2)/3 (5) बी0एन0एस0 व 30 आर्म्स एक्ट, 02 रविशंकर उर्फ़ गुड्डू पुत्र रामअयोध्या निवासीगण ग्राम बकेनिआ कोतवाली गदरपुर को उनके जुर्म धारा 103 (1)/115(2)/351(2)/3(5) बी0एन0एस0 में नियमानुसार हिरासत पुलिस लिया गया व विधि विवादित किशोर को धारा 103 (1) /115(2)/351(2)/3(5) बी0एन0एस0 व 27 आर्म्स एक्ट में संरक्षण में लिया गया। अभियुक्तगणो को माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा व विधि विवादित किशोर को सम्बन्धित न्यायालय पेश किया जायेगा। अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है। शेष अभियुक्तगणो की तलाश की जा रही है। आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।